नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय में प्रखंड स्तरीय किसान मेला-सह-प्रदर्शनी कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का माननीय विधायक श्री विमल राजवंशी, बीडीओ दीपेश कुमार एवम् थानाध्यक्ष सुरेद्र कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर शुभारम्भ किया। विधायक ने प्रदान द्वारा प्रखंड क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की और कहा कि हमारे क्षेत्र में विकास कि बहुत आवश्यकता है, जो धरातल पर जा कर नए तकनीकियो के साथ कार्य करता है, जो आजीविका बढ़ाने के लिए आवश्यक है। 
उन्होंने प्रदान संस्था से आग्रह किया कि इसी तरह मेसकौर व रजौली प्रखंड क्षेत्र में भी कार्य को आगे बढ़ावें। उन्होंने सोलर लिफ्ट सिंचाईं और सोलर फेंसिंग के तहत अति गरीब परिवार के साथ किए जा रहे खेती कार्यो की सराहना करते हुए कहा कि अपने विधान सभा क्षेत्र में विभिन्न योजनाओं से जोड़ेंगे।
प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि हम सब जितने जनप्रतिनिधि आये है एक संकल्प के साथ कह रहा हूँ कि संस्था द्वारा बेहतर अच्छा कार्य किया जा रहा है और हम सब एक साथ इसको आगे बढ़ाने का काम करेंगे। बीडीओ दीपेश कुमार ने कहा की प्रदान हमारे पिछड़े पंचायतों में जाकर महिलाओं का आजीविका बढ़ाने में कार्य कर रहा है जिसे मैंने समझा है। बांधी पंचायत की मुखिया मोमिना खातुन, मुखिया लखीनारायण गुप्ता, सरपंच, उपमुखिया, वार्ड, आदि की गरिमामयी उपस्थिति रही । उन्होंने भी प्रदान द्वारा किए जा रहे कार्यो की सराहना की।
मौके पर पूनम, मानसी, पुष्पराज गौतम, सुरभि, अनीश सहित प्रदान टीम ने जल संरक्षण हेतु फ़व्वारा और टपक टपक सिचाई विधि, जैविक दवाई और खाद, संरक्षित खेती, बहुस्तरीय खेती, सोलर फेंसिंग, सोलर लिफ्ट सिंचाई व पशुपालन में एथनोवेट, पशुचारा, नेपियर घास, अजोला, बकरी और मुर्गी शेड आदि के स्टॉल मॉडल प्रस्तुत किए, जिससे किसानों को उन्नत तकनीक अपनाकर आय बढ़ाने हेतु प्रेरित किया गया।
इसके अलावा प्रदान ने अति ग़रीब परिवार को ग़रीबी से बाहर लाने हेतु हक़ और अधिकार से जोड़ने के लिए अपने विभिन्न प्रयासों को साझा किया। अभी तक प्रदान ने अपने प्रयासों से प्रखंड के पंद्रह में 9 पंचायतों में ग्रामीण विकास हेतु आजीविका संवर्धन का कार्य किया है। मंच के माध्यम से जुड़े हुए किसान महिलाओं ने अपनी सफल कहानी, गीत और नाटक आदि प्रस्तुत किया।
भईया जी की रिपोर्ट