नवादा : जिले की पकरीबरावां पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर छापामारी कर रामनवमी जुलूस के पूर्व छह आरोपियों को गिरफ्तार किया। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र में स्वास्थ्य जांच के बाद संबंधित न्यायालय के हवाले कर दिया। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार चौधरी ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर मठ गुलनी में छापामारी कर थाना कांड संख्या 127/26 धारा 126(2),115(2),109,303(2),351(2),352,74,76 3(5 ) bns के प्राथमिक अभियुक्त बाढो चौधरी पिता स्व तेतर चौधरी व टुन्नी चौधरी पिता बाढ़ो चौधरी पिता -पुत्र को गिरफ्तार कर लिया।
इसी प्रकार न्यायालय डी ए एस 11 नंबर 145719 के अभियुक्त डोम मोदी, नारायण माझी दोनों पिता स्वर्गीय विजल माझी गोरे मांझी पिता स्वर्गीय मिश्री मांझी व सुरेश मांझी पिता जय गुरु मांझी सभी गुलजारबाग को गिरफ्तार कर न्यायालय में उप स्थापन हेतु भेज दिया। बता दें पकरीबरावां में 29 मार्च को रामनवमी जुलूस निर्धारित है। इसके पूर्व गिरफ्तारी बहुत बड़ा मायने रखता है।
भईया जी की रिपोर्ट