नवादा : रामनवमी के अवसर पर जिले के अकबरपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार में भव्य झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली गई। इस दौरान पूरे क्षेत्र में उत्सव का माहौल रहा और श्रद्धालुओं का जनसैलाब उमड़ पड़ा। शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा के नेतृत्व में बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और सशस्त्र बल तैनात रहे, जिससे पूरे आयोजन में शांति और व्यवस्था बनी रही। न्यू बाजार पांती में आयोजित मुख्य समारोह का उद्घाटन पूजा समिति के सदस्यों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने भगवान श्रीराम के आदर्शों और चरित्रों पर प्रकाश डालते हुए लोगों को उनके जीवन से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।
कार्यक्रम में शोभायात्रा समिति अध्यक्ष कौशल कुमार पाण्डेय, बलिया बुजुर्ग पंचायत पूर्व मुखिया विनोद कुमार राकेश उर्फ टाम, नरेश मालाकार, पचरुखी पंचायत मुखिया प्रतिनिधि ब्रम्हचारी प्रसाद कुशवाहा, महेश प्रसाद, मिथुन कुमार, विक्रम वर्णवाल, अजीत कुमार परिषद के पूर्व अध्यक्ष राजीव कुमार बाबी सहित विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने अतिथियों एवं श्रद्धालुओं का स्वागत किया। पूजा-अर्चना और आरती के पश्चात भगवान श्रीराम, लक्ष्मण, जानकी एवं हनुमान की आकर्षक झांकियों के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बाजे-गाजे के साथ हजारों श्रद्धालु “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के जयघोष करते हुए पूरे बाजार का भ्रमण किया। जुलूस का समापन देर रात तक किया जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट