नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के माखर गांव में हर साल की तरह इस साल भी सालाना उर्स हजरत अब्दुल्लाह शाह बाबा के दरबार में मनाया जायेगा। एक अप्रैल को मनाते जाने वाले उर्स समारोह की तैयारियां आरंभ कर दी गयी है। उर्स कमिटी के सक्रिय सदस्य मो. कासिम उर्फ नन्हू ने बताया कि प्रथम दिन सिर्फ और सिर्फ चादरपोशी कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
दूसरे दिन 2 अप्रैल को स्टेज प्रोग्राम तस्लीम आरिफ बनाम शबनम वारसी के बीच महामुक़ाबला कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उर्स समारोह आयोजन के पूर्व मजार शरीफ का रंग रोगन के साथ ही कार्यक्रम स्थल की साफ-सफाई का कार्य किया जा रहा है। मेले में आने वाले बच्चों व महिलाओं के मनोरंजन के साथ ही दुकानों से संबंधित लोगों द्वारा स्थान चयन का कार्य किया जा रहा है।
भईया जी की रिपोर्ट