By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रामनवमी को ले विधि-व्यवस्था संधारण को ले बैठक आयोजित

Swatva
Last updated: March 26, 2026 11:14 am
By Swatva 141 Views
Share
4 Min Read
SHARE

नवादा : रामनवमी त्योहार को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने हेतु जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में समाहरणालय सभाकक्ष में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से विधि-व्यवस्था संबंधी बैठक आयोजित की गई। जिला पदाधिकारी ने सभी पदाधिकारियों को निर्देश देते हुए कहा कि पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएं। संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारियों, पुलिस पदाधिकारियों एवं पर्याप्त संख्या में सशस्त्र बलों की प्रतिनियुक्ति की गई है। सभी दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी अपने-अपने प्रतिनियुक्ति स्थल पर समय से उपस्थित होकर विधि-व्यवस्था का संधारण सुनिश्चित करें।

- Advertisement -

उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र (तलवार आदि) के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी तथा मोटरसाइकिल के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। बाइकरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। सिविल सर्जन को निर्देश दिया गया कि भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर जीवनरक्षक दवाओं के साथ चिकित्सकों की प्रतिनियुक्ति सुनिश्चित करें। आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु एम्बुलेंस की व्यवस्था करना सुनिश्चित करेंगे। कार्यपालक अभियंता, पीएचईडी को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया कि जल आपूर्ति की समुचित व्यवस्था रहे, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की कठिनाई न हो।

जिला पदाधिकारी ने कहा कि पर्व के दौरान चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराबियों की सघन जांच की जाएगी। शोभा यात्रा में शराब के प्रभाव में पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस वाइकर्स टीमों द्वारा निरंतर गश्ती की जाएगी तथा शरारती तत्वों की पहचान हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।जिलाधिकारी ने नगर परिषद/नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों एवं अन्य संबंधित पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा शोभा यात्रा में लगाए गए झंडे एवं पताकाएं जुलूस समाप्ति के 24 घंटे के अंदर हटाना सुनिश्चित करें।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि बिना अनुज्ञप्ति (लाइसेंस) के कोई भी जुलूस निकालने की अनुमति नहीं दी जाएगी। असामाजिक तत्वों एवं अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी नजर रखी जाएगी। सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेश प्रसारित करने वालों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी। रामनवमी त्योहार के अवसर पर विधि-व्यवस्था बनाए रखने हेतु थानावार दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी/सशस्त्र लाठी बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही जुलूस के साथ दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारी की भी प्रतिनियुक्ति की गई है।

- Advertisement -

उन्होंने सभी थानाध्यक्षों को निर्देश दिया कि प्रत्येक शोभायात्रा के लिए निर्धारित रूट का भौतिक सत्यापन कर अनुज्ञप्ति निर्गत करना सुनिश्चित करें तथा प्रत्येक जुलूस की वीडियो रिकॉर्डिंग भी कराई जाए। इस अवसर पर समाहरणालय में जिला नियंत्रण कक्ष की स्थापना की गई है, जो 24 घंटे कार्यरत रहेगा। नियंत्रण कक्ष का दूरभाष संख्या- 06324-212261 है। नियंत्रण कक्ष के वरीय प्रभारी पदाधिकारी उप विकास आयुक्त श्रीमती निलिमा साहू तथा प्रभारी पदाधिकारी, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (आईसीडीएस) श्रीमती निरूपमा शंकर एवं जिला कल्याण पदाधिकारी श्री प्रकाश प्रियरंजन रहेंगे।

जिला नियंत्रण कक्ष में सुरक्षित पदाधिकारियों की भी प्रतिनियुक्ति की गई है। बैठक में अपर समाहर्ता, जिला लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, गोपनीय शाखा प्रभारी एवं अन्य जिला स्तरीय पदाधिकारी उपस्थित थे। इसके अतिरिक्त अनुमंडल पदाधिकारी, नवादा सदर एवं रजौली, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी नवादा सदर/हिसुआ/पकरीबरावां/रजौली, प्रखंड विकास पदाधिकारी, थानाध्यक्ष एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़े थे।

- Advertisement -

भईया जी की रिपोर्ट 

TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, रामनवमी, विधि-व्यवस्था
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

मगही महोत्सव हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
बिहारी समाज
जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

मगही महोत्सव हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष
बिहारी समाज
जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह
बिहारी समाज
नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति
बिहारी समाज
मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

मगही महोत्सव हमारी संस्कृति और पहचान का प्रतीक : विधानसभा अध्यक्ष

पटना, 28 मार्च 2026: पटना के बापू सभागार में आयोजित मगही महोत्सव…

By Swatva
बिहारी समाज

जेल से बाहर आते ही ‘छोटे सरकार’ की सियासी सक्रियता, ललन सिंह के आवास पहुंचे अनंत सिंह

पटना : दुलारचंद हत्याकांड में करीब चार महीने जेल में बिताने के…

By Swatva
बिहारी समाज

नीतीश के फैसले पर भावुक हुए मंत्री अशोक चौधरी, छलके आंसू कहा- उन्हें खोना हर बिहारवासी के लिए क्षति

पटना : बिहार की राजनीति में 'चाणक्य' माने जाने वाले मुख्यमंत्री नीतीश…

By Swatva

मंत्री और अधिकारियों की चेतावनी बेअसर, अब ‘काम नहीं तो वेतन नहीं’ की राह पर विभाग

पटना : बिहार में बीते 28 फरवरी से जारी राजस्व कर्मचारियों की…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?