नवादा : अनुमंडल पदाधिकारी सदर अमित अनुराग की अध्यक्षता में कौआकोल थाना परिसर में रामनवमी के अवसर पर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं विधि-व्यवस्था के अनुरूप संपन्न कराने पर विस्तार से चर्चा की गई। अनुमंडल पदाधिकारी ने सभी उपस्थित जनप्रतिनिधियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं स्थानीय नागरिकों से अपील की कि पर्व के दौरान आपसी भाईचारा एवं शांति बनाए रखें तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें।
उन्होंने कहा कि जुलूस के दौरान प्रशासन द्वारा निर्धारित मार्ग एवं समय का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, जुलूस में लगाए गए झंडे एवं पताकाओं को जुलूस समाप्ति के 24 घंटे के अंदर हटा लिया जाए। बैठक में उपस्थित पुलिस पदाधिकारी द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा बताया गया कि पर्व के दौरान संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट