नवादा : पूर्व मंत्री राजवल्लभ यादव अपने पुत्र स्व. अखिलेश यादव की स्मृति में जल्द ही अस्पताल का निर्माण करायेंगे। फिलहाल उपर्युक्त स्थल चयन का कार्य आरंभ कर दिया गया है। स्थल चयन होते ही कार्य का शुभारंभ किया जायेगा। नगर के गोवर्धन मंदिर के पास दक्षिण के मंदिरों के तर्ज पर भव्य मंदिर निर्माण के बाद यह जिले के सबसे बड़ा कार्य होगा। ऐसे पुत्र के वाहन दुर्घटना में गंभीर रूप से जख्मी होने के बाद धर्मशिला निजी अस्पताल के चिकित्सकों द्वारा इलाज में लापरवाही के कारण हुई मौत से दुखी होने के बाद उन्होंने उपरोक्त निर्णय लिया है।
उनका उद्देश्य किसी गरीब की मौत समुचित चिकित्सा के अभाव में न हो जैसा उनके पुत्र के साथ हुआ है। इसके लिए उन्होंने अपने स्तर से अस्पताल का निर्माण कराने की घोषणा की है। उनके अस्पताल निर्माण की घोषणा का जिले के हर वर्ग के लोगों ने स्वागत करते हुए मृतात्मा की शांति के लिए यही सच्ची की संज्ञा दी है। इसके साथ ही जल्द ही घोषणा पर अमल करने की मांग की है ताकि गरीबों को जिले में कम खर्च पर समुचित चिकित्सा सुविधा उपलब्ध हो सके।
भईया जी की रिपोर्ट