By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

बेऊर जेल से रिहा होते ही मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूलों की बारिश से किया अभिनंदन

Swatva
Last updated: March 24, 2026 8:07 pm
By Swatva 57 Views
Share
4 Min Read
SHARE

पटना : मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद बेऊर जेल से करीब चार महीने बाद रिहा किया गया। रिहाई के साथ ही उनके समर्थकों का जनसैलाब उमड़ पड़ा। बेऊर जेल गेट से लेकर उनके सरकारी आवास और वहां से बड़हिया महारानी स्थान तक सोमवार शाम से मंगलवार शाम तक जेसीबी के माध्यम से पुष्पवर्षा, हाथी-घोड़े तथा बाजे-गाजे के साथ उनका भव्य स्वागत किया गया।

- Advertisement -

ज्ञात हो कि हाईकोर्ट से जमानत मिलने की खबर फैलते ही समर्थकों और क्षेत्रीय लोगों में खुशी की लहर दौड़ गई। क्षेत्र में “रॉबिनहुड”, “छोटे सरकार” और “बाहुबली” के नाम से चर्चित विधायक के स्वागत में बड़ी संख्या में लोग जुटे। इस दौरान बिहार के विभिन्न मीडिया संस्थानों के पत्रकार भी लगातार उनके आवास और पैतृक गांव नदावां ब्राह्मणी स्थान से लेकर पुण्यार्क मंदिर और बड़हिया महारानी स्थान तक उनके बयान लेने के लिए मौजूद रहे।

रिहाई के बाद मीडिया से बातचीत करते हुए विधायक अनंत कुमार सिंह ने कहा कि अब वे अपने क्षेत्र के हर गांव और हर घर में जाकर लोगों से मिलेंगे तथा बचे हुए विकास कार्यों को पूरा करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि अब वे चुनाव नहीं लड़ेंगे और उनके बड़े बेटे क्षेत्र की सेवा करेंगे। मुख्यमंत्री के दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने अपने बेबाक अंदाज में कहा, “दिल्ली विदेश में तो नहीं है।”

गौरतलब है कि दुलारचंद यादव हत्याकांड में करीब चार माह पूर्व उन्हें गिरफ्तार किया गया था। 19 मार्च 2026 को पटना हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद 23 मार्च (सोमवार) को केंद्रीय कारा बेऊर, पटना से उनकी रिहाई हुई। इसके बाद वे हजारों समर्थकों के साथ फूल-मालाओं से सजे अपने सरकारी आवास पहुंचे, जहां पहले से इंतजार कर रहे समर्थकों ने उनका भव्य स्वागत किया।

- Advertisement -

सबनीमा, जमालपुर, दहाउर, एसबीआर कॉलेज मोड़, पंडारक, मोर, मोकामा तथा बड़हिया के बीच जगह-जगह लोगों ने पुष्पवर्षा, फूल-मालाओं और अंगवस्त्र के साथ उनका अभिनंदन किया। उनके स्वागत में उमड़ी भीड़ को देखकर ऐसा प्रतीत हो रहा था मानो कोई राजा लंबे समय बाद अपने राज्य में लौटा हो। पूरे क्षेत्र में उत्सवी माहौल बन गया और ढोल-नगाड़ों तथा नारों से वातावरण गूंज उठा।

इस दौरान विधायक अनंत कुमार सिंह ने दुलारचंद यादव हत्या मामले में खुद को निर्दोष बताते हुए कहा कि यह उनके खिलाफ रची गई साजिश है। उन्होंने कहा, “घटना के समय मैं उस स्थान से करीब चार किलोमीटर दूर था।” उन्होंने अपनी गिरफ्तारी को राजनीतिक साजिश करार देते हुए कहा कि उन्हें डराने की कोशिश की गई, लेकिन जनता के विश्वास ने उन्हें मजबूती दी।

- Advertisement -

इस अवसर पर शिवपूजन सिंह (रामनगर), संजय सिंह (सबनीमा), जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के शंभुनारायण सिंह, नगर परिषद सभापति संजय सिंह उर्फ गाय माता, उपसभापति प्रतिनिधि रविशंकर विद्यार्थी, संचु सिंह, बुल्लू सिंह, पैक्स अध्यक्ष मृत्युंजय सिंह सहित कई प्रमुख लोग मौजूद रहे। स्थानीय लोगों का कहना है कि विधायक अनंत कुमार सिंह के स्वागत में उमड़ा जनसैलाब अब तक किसी अन्य जनप्रतिनिधि के स्वागत में देखने को नहीं मिला।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट 

TAGGED: anant kumar singh, anant singh, अनंत कुमार सिंह, अनंत सिंह
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश
बिहारी समाज
रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
बिहारी समाज
दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
नगर विकास के 100 दिन, अवैध मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पार्किंग स्थलों पर एक समान रेट चार्ट
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश
बिहारी समाज
रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील
बिहारी समाज
दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
नगर विकास के 100 दिन, अवैध मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पार्किंग स्थलों पर एक समान रेट चार्ट
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष…

By Swatva
बिहारी समाज

रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

निशांत ने याद दिलाया ‘दंगा-हिंसा’ का दौर, तेजस्वी बोले- अपराध में बिहार नंबर-2

पटना : बिहार की सियासत में 'बयानयुद्ध' अब अगली पीढ़ी तक पहुँच…

By Swatva
चिराग, बड़ी मां, गले लगे, चाचा, पारस, पैर छुए, आशीर्वाद
देश-विदेश

बड़ी मां’ के गले लग चिराग हुए भावुक, चाचा पारस ने दिया ‘खुश रहो’ आशीर्वाद

बिहार में बीते दिन सियासी समीकरणों पर 'खून के रिश्तों' को भारी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?