By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

रामनवमी को ले शांति समिति की बैठक में सौहार्दपूर्ण वातावरण में पर्व मनाने की अपील

Swatva
Last updated: March 24, 2026 7:59 pm
By Swatva 41 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश एवं पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान की संयुक्त अध्यक्षता में डीआरडीए सभागार में रामनवमी के अवसर पर विधि-व्यवस्था के संधारण एवं पर्व को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न कराने हेतु शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत विभिन्न क्षेत्रों से आए शांति समिति के सदस्यों से फीडबैक प्राप्त कर की गई। सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों के संवेदनशील एवं अति संवेदनशील स्थलों की जानकारी दी तथा एकमत होकर आश्वस्त किया कि वे रामनवमी पर्व को शांतिपूर्ण एवं भाईचारे के वातावरण में मनाने हेतु जिला प्रशासन के साथ सक्रिय सहयोग करेंगे।

- Advertisement -

जिलाधिकारी श्री रवि प्रकाश ने सभी नागरिकों से अपील की कि वे पर्व को सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाएं तथा किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें। उन्होंने कहा कि संवेदनशील स्थलों पर विशेष सतर्कता बरती जाएगी एवं असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखी जाएगी।उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि डीजे पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। शोभा यात्रा के दौरान किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र (तलवार आदि) के प्रयोग की अनुमति नहीं होगी तथा मोटरसाइकिल के प्रयोग पर भी प्रतिबंध रहेगा। बाइकरों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी।

पर्व के दौरान चौक-चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर के माध्यम से शराबियों की सघन जांच की जाएगी। शोभा यात्रा में शराब के प्रभाव में पाए जाने पर संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई करते हुए जेल भेजा जाएगा। इसके अतिरिक्त पुलिस वाइकर्स टीमों द्वारा निरंतर गश्ती की जाएगी तथा शरारती तत्वों की पहचान हेतु विशेष टीमों का गठन किया गया है।जिलाधिकारी ने नगर परिषद/नगर पंचायत के कार्यपालक पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि साफ-सफाई की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करें तथा शोभा यात्रा में लगाए गए झंडे एवं पताकाएं जुलूस समाप्ति के 24 घंटे के अंदर हटाना सुनिश्चित करें। साथ ही, रेलवे फाटक सहित विभिन्न स्थानों पर दंडाधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की जाएगी। सीसीटीवी कैमरों एवं ड्रोन के माध्यम से सतत निगरानी रखी जाएगी।

पुलिस अधीक्षक श्री अभिनव धीमान ने बताया कि रामनवमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी संवेदनशील स्थलों पर बाइक गश्ती के निर्देश दिए गए हैं तथा जिले के विभिन्न क्षेत्रों में पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की जाएगी। उन्होंने कहा कि सोशल मीडिया पर विशेष निगरानी रखी जाएगी तथा भ्रामक सूचना फैलाने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। शोभा यात्रा के दौरान अश्लील एवं धर्म विशेष से संबंधित आपत्तिजनक गीतों के प्रसारण की अनुमति नहीं होगी। किसी भी प्रकार के अस्त्र-शस्त्र के प्रयोग पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

- Advertisement -

इस अवसर पर अपर समाहर्ता, अनुमंडल पदाधिकारी (नवादा सदर/रजौली),गोपनीय शाखा प्रभारी, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी (नवादा/हिसुआ),, अनुमंडल लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (मुख्यालय), प्रभारी जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी, वार्ड पार्षद अध्यक्षा सहित शांति समिति के सभी सम्मानित सदस्य उपस्थित थे।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज, रामनवमी
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

बेऊर जेल से रिहा होते ही मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूलों की बारिश से किया अभिनंदन
बिहारी समाज
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश
बिहारी समाज
दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
नगर विकास के 100 दिन, अवैध मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पार्किंग स्थलों पर एक समान रेट चार्ट
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

बेऊर जेल से रिहा होते ही मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूलों की बारिश से किया अभिनंदन
बिहारी समाज
समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश
बिहारी समाज
दि केरल स्टोरी2: कटघरे में लव जिहाद
मनोरंजन
नगर विकास के 100 दिन, अवैध मांस बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध, पार्किंग स्थलों पर एक समान रेट चार्ट
लेटेस्ट न्यूज़
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

बेऊर जेल से रिहा होते ही मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह का भव्य स्वागत, समर्थकों ने फूलों की बारिश से किया अभिनंदन

पटना : मोकामा विधायक अनंत कुमार सिंह को हाईकोर्ट से जमानत मिलने…

By Swatva

समाज कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा, लक्ष्यों की प्राप्ति हेतु अभियान मोड में कार्य करने का निर्देश

नवादा : जिला पदाधिकारी श्री रवि प्रकाश की अध्यक्षता में कार्यालय कक्ष…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

निशांत ने याद दिलाया ‘दंगा-हिंसा’ का दौर, तेजस्वी बोले- अपराध में बिहार नंबर-2

पटना : बिहार की सियासत में 'बयानयुद्ध' अब अगली पीढ़ी तक पहुँच…

By Swatva
चिराग, बड़ी मां, गले लगे, चाचा, पारस, पैर छुए, आशीर्वाद
देश-विदेश

बड़ी मां’ के गले लग चिराग हुए भावुक, चाचा पारस ने दिया ‘खुश रहो’ आशीर्वाद

बिहार में बीते दिन सियासी समीकरणों पर 'खून के रिश्तों' को भारी…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?