पटना/बाढ़ : पूर्व मुखिया एवं चर्चित पत्रकार राजेश कुमार के पिता के निधन पर शोक व्यक्त करने वालों का तांता लग गया। शनिवार की सुबह पत्रकार राजेश कुमार के पिता तथा बाढ़ प्रखंड के बेढ़ना पंचायत के पूर्व मुखिया नरेंद्रदेव नारायण सिंह उर्फ भोला सिंह का 86 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वे पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रहे थे।
दिवंगत पूर्व मुखिया नरेंद्रदेव नारायण सिंह का अंतिम संस्कार प्रसिद्ध उमानाथ मंदिर घाट के पास उत्तरवाहिनी गंगा नदी के किनारे स्थित सती मंदिर घाट पर किया गया। उन्हें मुखाग्नि उनके बड़े पुत्र पत्रकार राजेश कुमार ने दी।
ज्ञात हो कि अपने समय के लोकप्रिय मुखिया रहे भोला बाबू के अंतिम संस्कार में उनके परिजनों के अलावा पत्रकार चंदन राय, साहित्यकार हेमंत कुमार, बृज किशोर सिंह पिंकू, पप्पू कुमार, पत्रकार धीरज सिंह चौहान, अभिनव टंडन सहित कई लोग उपस्थित थे। वहीं पत्रकारों, जनप्रतिनिधियों, समाजसेवियों तथा अन्य प्रबुद्धजनों ने भी उनके निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया।
सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट