नवादा : जिले में घरेलू रसोई सिलिंडरों की कमी को ले फैल रही खबरों के बीच डीएम रवि प्रकाश ने स्थिति स्पष्ट करते हुए बताया कि जिले में घरेलू रसोई गैस सिलिंडरों की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि सिलिंडरों की लगातार सप्लाई हो रही है और आमजन को किसी प्रकार की परेशानी नहीं है।
जिला प्रशासन की ओर से लोगों से अपील की गई है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार ऑनलाइन बुकिंग कराकर गैस सिलिंडर प्राप्त करें। जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश ने नगर के राजश्री एचपी गैस गोदाम एवं कार्यालय का औचक निरीक्षण किया।
भईया जी की रिपोर्ट