नवादा : जिले के नारदीगंज प्रखंड के परमा गांव के दर्जनों ग्रामीण समाहरणालय पहुंचकर अपनी समस्या को लेकर एसपी को आवेदन सौंपा है। एसपी को दिए गए आवेदन में ग्रामीण कुंती देवी, सुनीता देवी, बजरंगी चौहान, रामजनम चौहान, पुतुल देवी, उषा देवी, सावित्री देवी आदि ने कहा है कि परमा गांव की चौहान टोला में दबंगों के द्वारा अत्याचार किया जा रहा है।
करीब 8-10 दिनों से चौहान टोला की लड़कियों एवं महिलाओं के साथ दबंगों के द्वारा रास्ता चलते अभद्र व्यवहार एवं छेड़छाड़ किया जा रहा है। विरोध करने पर मारपीट की धमकी दी जाती है. जिससे हम लोग काफी परेशान हो चुके हैं। घटना की जानकारी स्थानीय थाने को दी गइ, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। अगर समय रहते इस मामले पर उचित कार्रवाई नहीं की गई तो दबंगों का मनोबल बढ़ता जाएगा और हम लोगों का जीना मुश्किल हो जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट