By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

छोटे बेटे का शव देख बेहोश हुईं नवादा विधायक विभा देवी, बड़े बेटे ने क्या बताया?

Amit Dubey
Last updated: March 20, 2026 12:18 pm
By Amit Dubey 45 Views
Share
3 Min Read
विधायक, विभा देवी,नवादा, बेहोश, शव, छोटा पुत्र
SHARE

पूर्व मंत्री राजवल्लभ प्रसाद यादव और नवादा से जदयू विधायक विभा देवी के छोटे बेटे अखिलेश यादव की कल गुरुवार को सड़क हादसे में मौत हो गई। यह हादसा उनके घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर हुआ जिसमें उनकी थार गाड़ी एक पेड़ से टकरा गई और उनके सिर में गंभीर चोट लगी। गांव के लोगों ने बताया कि अखिलेश गुरुवार देर शाम अपने आवास से गाड़ी लेकर निकले थे। उन्हें रात में ही पटना लाया गया जहां एक निजी अस्पताल में उनकी मौत हो गई। आज शुक्रवार को तड़के पटना से जब अखिलेश का शव उनके पैतृक आवास पथर इंग्लिश पहुंचा, तो बेटे का शव देखते ही जदयू विधायक और अखिलेश की मां विभा देवी रोते-रोते बेहोश हो गईं। आज ही शुक्रवार की सुबह अखिलेश का अंतिम संस्कार गांव में ही कर दिया गया।

- Advertisement -

अखिलेश के बड़े भाई एकलव्य यादव ने बताया कि अखिलेश गुरुवार देर शाम अपने घर से थार गाड़ी लेकर निकले। लेकिन कुछ ही दूरी पर उनकी थार एक बरगद के पेड़ से टकरा गई। उन्हें पहले स्थानीय अस्पताल ले जाया गया फिर बेहतर इलाज के लिए पटना रेफर कर दिया गया। पटना मेदांता में इलाज के दौरान देर रात उनकी मौत हो गई। इस घटना के बाद जदयू विधायक विभा देवी का रो-रोकर बुरा हाल है। वे बार-बार बेहोश हो जा रही हैं। अखिलेश यादव का राजनीति से कोई खास जुड़ाव नहीं था। हालांकि, वे पारिवारिक और सामाजिक कार्यक्रमों में सक्रिय रूप से भाग लेते थे। नवादा में उनका एक पेट्रोल पंप था और वे मुख्य रूप से अपने व्यवसाय पर ही ध्यान देते थे। अखिलेश के तीन बेटे हैं, जो पटना में रहकर अपनी पढ़ाई कर रहे हैं।

अखिलेश का अंतिम संस्कार आज शुक्रवार सुबह कर दिया गया। उनका अंतिम संस्कार गांव स्थित उनके दादाजी की मूर्ति के सामने किया गया, जहां उनके बड़े बेटे रचित ने उन्हें मुखाग्नि दी। छोटे बेटे की मौत से विधायक विभा देवी और राजबल्लभ यादव का परिवार फिलहाल गहरे सदमे में है। जैसे ही यह खबर जिले में फैली, बड़ी संख्या में लोग और राजनीतिक कार्यकर्ता उनके आवास पर जुटने लगे। वहीं इस घटना से नवादा के राजनीतिक गलियारों मेंं भी शोक की लहर दौड़ गई है। वहीं गांव स्थित अखिलेश के परिजनों और समर्थकों में चीख-पुकार मची हुई है।

TAGGED: छोटा पुत्र, नवादा, बेहोश, विधायक, विभा देवी, शव
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति जारी
लेटेस्ट न्यूज़
इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण के तहत बालक को मिला नया परिवार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध
बिहारी समाज
जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति जारी
लेटेस्ट न्यूज़
इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी
बिहारी समाज
अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण के तहत बालक को मिला नया परिवार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

साइबर ठग गिरोह का पर्दाफाश, 10 गिरफ्तार, एक किशोर निरुद्ध

नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी…

By Swatva
लेटेस्ट न्यूज़

जिले में एलपीजी गैस की पर्याप्त उपलब्धता, आपूर्ति जारी

नवादा : जिले में रसोई गैस उठाव एवं वितरण से संबंधित प्रेस…

By Swatva
बिहारी समाज

इसी महीने आएँगे मैट्रिक और इंटर के नतीजे, आनंद किशोर ने दी बड़ी जानकारी

पटना : बिहार विद्यालय परीक्षा समिति (BSEB) के लाखों परीक्षार्थियों का इंतज़ार…

By Swatva
बिहारी समाज

अंतरदेशीय दत्तक ग्रहण के तहत बालक को मिला नया परिवार

नवादा : जिला पदाधिकारी रवि प्रकाश के निर्देशानुसार जिला बाल संरक्षण इकाई,…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?