पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी पटना में एक अहम कार्यक्रम निर्धारित है। माननीय उप मुख्यमंत्री सह मंत्री, राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग विजय कुमार सिन्हा ने बुधवार, 18 मार्च को संवाददाताओं से बातचीत करेंगे। जानकारी के अनुसार, यह संवाद कार्यक्रम शाम 5:30 बजे से पुराना सचिवालय स्थित उनके कार्यालय कक्ष में आयोजित होगा।
इस दौरान वे विभागीय कार्यों, भूमि सुधार से जुड़ी योजनाओं और राज्य के समसामयिक मुद्दों पर अपनी बात रख सकते हैं। संवाददाता सम्मेलन को लेकर मीडिया कर्मियों में भी उत्सुकता देखी जा रही है, क्योंकि इसमें सरकार की आगामी नीतियों और योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण घोषणाएं होने की संभावना जताई जा रही है।