कोलकाता : पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस (TMC) की सुप्रीमो ममता बनर्जी ने मंगलवार को राज्य विधानसभा चुनावों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों की बहुप्रतीक्षित सूची जारी कर दी है। आज यानि मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए ममता ने न केवल अपनी चुनावी बिसात बिछाई, बल्कि केंद्र सरकार और चुनाव आयोग के खिलाफ बेहद आक्रामक रुख भी अख्तियार करते हुए 291 सीटों पर खुद और 3 सीटें अपनी सहयोगी पार्टी से लड़ने की बात कही।
उन्होंने बताया कि क्षेत्रीय समीकरणों को ध्यान में रखते हुए, पहाड़ी क्षेत्र की बची हुई 3 सीटें अपनी सहयोगी पार्टी, भारतीय गोरखा प्रजातांत्रिक मोर्चा (BGPM) के लिए छोड़ी हैं। यह कदम उत्तर बंगाल के वोट बैंक को साधने की दिशा में अहम माना जा रहा है। वहीँ, सीएम ममता ने भाजप पर प्रहार करते हुए आरोप लगाया कि भाजपा वाले डरे हुए हैं, इसीलिए वे सरकारी संस्थाओं का इस्तेमाल कर रहे हैं। लाखों बाहरी लोगों को बंगाल में लाकर हमसे लड़ने की कोशिश की जा रही है।
आगे उन्होंने कहा कि मैं भाजपा से अपील करती हूँ कि वह इस लड़ाई को राजनीतिक रूप से लड़े, न कि संस्थाओं के पीछे छिपकर। वहीँ, मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह भाजपा के इशारों पर काम कर रहा है। उन्होंने तंज कसते हुए पूछा कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर अच्छा खेल खेल रहा है, लेकिन यह खेल छिपकर क्यों? आप सीधे सामने आकर भाजपा के लिए प्रचार क्यों नहीं करते?
https://x.com/AITCofficial/status/2033862390719357319?s=20