नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड क्षेत्र के अहियापुर भारत गैस गोदाम का निरीक्षण बीडीओ दीपेश कुमार ने एम ओ सुनील कुमार के साथ किया। इस दौरान गोदाम में भरा हुआ एल पी जी गैस सलेंडर एवं खाली पड़े सलेंडर के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी प्राप्त कर आवश्यक निर्देश दिया हैं। बीडीओ दीपेश कुमार ने बताया कि निरीक्षण के दौरान पर्याप्त मात्र में गैस सलेंडर भरा हुआ पाया गया। अभिषेक भारत गैस वितरक केंद्र के मैनेजर अरविन्द कुमार उर्फ़ आरो से पंजीकृत उपभोक्ता के बारे में जानकारी प्राप्त किया।
एम ओ सुनील कुमार ने बताया कि जाँच के दौरान गोदाम पर किसी प्रकार उपभोक्ताओं का कतार नहीं पाया गया। गोदाम पर जरूरत मंद लोग पेट्रोलियम विभाग के नियम व शर्तो के अनुसार ही गैस सलेंडर का सरलता पूर्वक उठाव कर करते पाया गया। सिरदला प्रखंड क्षेत्र में किसी प्रकार गैस कि समस्या नही है। मौके पर भारत गैस वितरक बिनोद कुमार, सिरदला थानाध्यक्ष सुरेंद्र कुमार उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट