नवादा : जिले के अकबरपुर प्रखंड क्षेत्र के वकसंडा पंचायत मुखिया पदभार ग्रहण करने पर समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में मुखिया सुलेखा देवी को सरपंच, वार्ड सदस्यों के साथ ही गणमान्य लोगों ने माला पहनाकर सम्मानित किया। पदभार ग्रहण के बाद यह पहला ऐसा मौका था जब मुखिया ने अपनी ओर से सरपंच समेत वार्ड सदस्यों को माला व शाल भेंटकर सम्मानित किया। सम्मान पाकर मौजूद लोगों का उत्साह चरम पर था तो पूर्व मुखिया के पदच्युत होने की खुशी स्पष्ट झलक रही थी।
बता दें वित्तीय अनियमितता के दोषी पूर्व मुखिया विनोद कुमार को ग्रामीण विकास विभाग ने पदमुक्त कर दिया था। पदमुक्त किये जाने के साथ ही अगले पांच वर्षों तक चुनाव लड़ने पर पाबंदी लगा दी है। ऐसे में उपमुखिया सुलेखा देवी को मुखिया की शपथ बी डी ओ राधारमण मुरारी ने कार्यालय प्रकोष्ठ में दिलायी थी। मुखिया की शपथ लेने के बाद कार्यकारिणी की पहली बैठक के साथ सम्मान समारोह आयोजित किया गया था।
भईया जी की रिपोर्ट