नवादा : दिनांक 18.03.2026 को माननीय मुख्यमंत्री, बिहार नीतीश कुमार के नवादा जिला अंतर्गत कुन्ती नगर, बुधौल, आईटीआई परिसर में समृद्धि यात्रा कार्यक्रम निर्धारित है। उक्त कार्यक्रम के मद्देनज़र सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ रखने हेतु कार्यक्रम स्थल से 05 (पाँच) किलोमीटर की त्रिज्या के क्षेत्र को दिनांक 18 मार्च 2026 के लिए “नो फ्लाई ज़ोन” घोषित किया गया है।
इस अवधि के दौरान ड्रोन, हॉट एयर बैलून, पारा-मोटर, पारा-ग्लाइडर, पावर्ड हैंड ग्लाइडर सहित सभी प्रकार के Non-Conventional Flying Objects के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा। इस आदेश का उल्लंघन करने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध Drone Rules-2021, भारतीय न्याय संहिता (BNS) एवं अन्य सुसंगत विधिक प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी।
भईया जी की रिपोर्ट