अरवल – जिले क्षेत्र के डांगरा आहार गांव में जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने जन सुराज पार्टी के नेता सह पूर्व जिला परिषद अध्यक्ष अधिवक्ता रंजय कुमार के घर पहुंचे इस दौरान पार्टी की गतिविधियों की जानकारी के साथ-साथ पार्टी को और ज्यादा सशक्त बनाने के लिए विचार विमर्श किया गया। जानकारी के अनुसार प्रशांत किशोर के आगमन को लेकर समर्थक हाथों में पुष्प हार लेकर करीब 4 घंटे तक इंतजार करते रहे जबकि नेता का आगमन करीब 7:00 बजे शाम को डांगरा हर गांव में हुआ अपने नेता के आते कार्यकर्ताओं में काफी हर्ष व्याप्त हो गया.
इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पुष्प हार के साथ-साथ अंग वस्त्र लेकर प्रशांत किशोर को स्वागत किया गया प्रशांत किशोर के काफिले में पार्टी के नेता किशोर कुमार मुन्ना लल्लन यादव सरवर अली अभिराम शर्मा अमजद हुसैन के अलावे दर्जनों नेता शामिल थे। इसके पूर्व शहर के जहानाबाद रोड स्थित बुद्ध विहार गेस्ट हाउस में कार्यकर्ताओं के साथ बैठक किया इस दौरान प्रशांत किशोर ने नीट छात्रा के मुद्दे को उठाते हुए सरकार पर हमला बोला.
इन्होंने कहा कि शुरुआती दौर में सरकार और प्रशासन ने यह साबित करने का भरपूर प्रयास किया की छात्रा के साथ कोई अपराध नहीं हुआ है बल्कि उसने आत्महत्या की है लेकिन जब जन सुराज की टीम ने पीड़ित परिवार से मिलकर इस मुद्दे को उठाया तो तब जाकर एस आई टी का गठन किया गया और अब इसकी जांच सीबीआई कर रही है प्रशांत किशोर ने कहा कि यदि प्रीत को न्याय नहीं मिलता है तो जैन स्वराज पार्टी न्याय दिलाने के लिए सड़क पर उतरेगी।
इसके बाद प्रशांत किशोर ने छपरा में शराब पीने से पांच लोगों की हुई मौत के मामले में सरकार को घेरा और कहा कि बिहार में यह पहली घटना नहीं बल्कि अनेकों घटनाएं हैं घटित हो चुकी है सरकार को अभी फर्जी शराबबंदी कानून को खत्म कर देना चाहिए क्योंकि शराबबंदी के बावजूद घर-घर शराब की बिक्री हो रही है शराबबंदी के कारण सरकार को तीस हजार करोड रुपए का नुकसान हो रहा है इसमें भी बड़ी चिंता की बात यह है कि बिहार के युवाओं को सुख नशे की ओर धकेला जा रहा है आज बिहार के गांव-गांव में बच्चे सुखे नशे का सेवन कर रहे हैं।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट