नवादा : जिले के रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार ने अकबरपुर थाना का निरीक्षण किया। इस दौरान कार्यालय की सभी संचिकाओं का गहन अवलोकन किया। उन्होंने लंबित कांडों की गहन समीक्षा करते हुए संबंधित अनुसंधानकर्ताओं को मामलों के त्वरित निष्पादन का निर्देश दिया।
प्रशासनिक व्यवस्था को बेहतर बनाने और लंबित मामलों के जल्द निपटारे व पूर्ण शराबबंदी की सफलता के लिए नियमित छापामारी पर विशेष जोर दिया। मौके पर थानाध्यक्ष रुपेश कुमार सिन्हा समेत सभी अधिकारी मौजूद थे।
भईया जी की रिपोर्ट