नवादा : नालसा एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, पटना के निर्देश पर प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सह अध्यक्ष, जिला विधिक सेवा प्राधिकार आशुतोष कुमार झा के निर्देश के आलोक में दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत के सफल आयोजन हेतु सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार धीरेन्द्र कुमार पांडेय के प्रकोष्ठ में जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं माप-तौल विभाग, के सहायक नियंत्रक के साथ बैठक की।
सचिव द्वारा बैठक में उपस्थित पदाधिकारियों को निर्देश दिया गया कि अपने यहाँ लंबित सुलहनीय योग्य वादों को न्यायालय में अविलंब प्रस्तुत करें, ताकि उक्त वादों में आगे कानूनी कार्रवाई करते हुए राष्ट्रीय लोक अदालत हेतु नोटिस निर्गत किया जा सके। साथ ही निर्देश दिया गया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के लिए माप-तौल से संबंधित वादों में तेजी से कार्रवाई सुनिश्चित की जाए, ताकि लोक अदालत के माध्यम से वादों का सुलह के आधार पर निष्पादन कर जरूरतमंदों को निःशुल्क सुलभ न्याय प्रदान करते हुए जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं लोक अदालत के महत्व को सार्थक बनाया जा सके।
सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार निर्देशित किया गया कि विभिन्न न्यायालयों में लंबित जी.ओ. वादों से संबंधित मामलों तथा नए दर्ज वादों को जल्द से जल्द चिन्हित कर नोटिस निर्गत करें तथा निर्गत नोटिसों की शत-प्रतिशत तामिला पर ध्यान दें। साथ ही अधिक से अधिक पक्षकारों की उपस्थिति सुनिश्चित करने हेतु सार्थक प्रयास किए जाएँ, ताकि दिनांक 14.03.2026 को आयोजित होने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में वन वाद, श्रम वाद, खनन वाद एवं माप-तौल से संबंधित लंबित सुलहनीय योग्य आपराधिक वादों का अधिक से अधिक निष्पादन हो सके।
मौके पर सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की उपस्थिति में वन विभाग, जिला नीलाम पत्र पदाधिकारी एवं माप-तौल विभाग के पदाधिकारीगण तथा लोक अदालत, जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के पेशकार सुशील कुमार उपस्थित थे।
भईया जी की रिपोर्ट