नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र के हिसुआ-खनवां पथ पर हसनपुरा गांव के पास तेज स्कॉर्पियो चालक ने आठ वर्षीय बच्चे को टक्कर मार दिया जिससे बच्चे की मौत घटनास्थल पर हो गई। मृतक की पहचान नारदीगंज थाना क्षेत्र के इचुआ ग्राम निवासी कारू राजवंशी के आठ वर्षीय पुत्र आर्यन के रूप में हुई है।
मृतक के पिता कारू राजवंशी ने बताया कि ससुराल हसनपुरा है। शादी में अपने परिवार के साथ ससुराल आये थे। ससुराल से अपना घर जाने के लिए गांव के स्कूल के पास ई-रिक्शा पर बैठने जा रहे थे, तभी खनवां की तरफ से तेज रफ्तार स्कार्पियो ने पुत्र को धक्का मार दिया जिससे उसकी मौत घटना स्थल पर हो गई। घटना के बाद आक्रोशित परिजनों ने हसनपुरा गांव के समीप सड़क जाम कर मुआवजे और स्कूल के पास स्पीड ब्रेकर बनवाने की मांग की। घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है।
भईया जी की रिपोर्ट