अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस द्वारा समाहरणालय परिसर में लोक स्वास्थ्य प्रमडल, अरवल द्वारा चापणकलो के मरम्मत कार्य हेतु विशेष अभियान दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। इस दौरान गर्मी के मौसम को देखते हुए अरवल जिला अंतर्गत पाँचों प्रखंड अरवल, कलेर, करपी, कुर्था एवं वंशी के लिए मरम्मत दल के विभाग द्वारा कुल 1521 चापाकलों की मरम्मत का लक्ष्य निर्धारित किया गया है, ताकि आम नागरिकों को गर्मी के दिनों में पेयजल की समस्या का सामना न करना पड़े।
अरवल जिला अतर्गत कुल 8846 वापाकल अधिष्ठापित हैं, जिनमें 2033 साधारण चापाकल तथा 6813 पी.एच.ई.डी. चापाकल शामिल हैं। विभाग द्वारा निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप खराब चापाकलों की शीघ्र मरम्मत सुनिश्चित की जाएगी, ताकि जिलेपासियों को निर्बाध पेयजल उपलब्ध हो सके। लोक स्वास्थ्य प्रमंडल, अस्वल द्वारा सभी प्रखडो में मरम्मत कार्य को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने का निर्देश दिया गया है। मौके पर उप विकास आयुक्त, विशेष कार्य पदाधिकारी, कार्यपालक अनियंता पीएचईडी, जिला जन सम्पर्क पदाधिकारी के साथ जिला स्तरीय पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट