नवादा : जिले के सीतामढ़ी थाना क्षेत्र के रसलपुरा के समीप लव कुश पहाड़ी जंगल के पास से युवक का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों द्वारा शव की पहचान की गई है। बताया जाता है कि सुबह जब ग्रामीण शौच के लिए गये तब शव पर नजर पड़ते ही भौंचक्क हो गये। शव की पहचान गांधीनगर के 35 वर्षीय मुन्ना यादव पिता गनौरी यादव के रूप में होते ही सूचना परिजनों के साथ थानाध्यक्ष को दी।
सूचना के आलोक में पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर एफएसल टीम को सूचना दी। शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। मौत कैसे हुई? मौत का कारण क्या है? खुलासा नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा होने की संभावना है। परिजन भी फिलहाल कुछ बता पाने में सक्षम नहीं हो पा रहे हैं।
भईया जी की रिपोर्ट