By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

निशांत कुमार के जद(यू) सदस्यता समारोह में शामिल होने पटना रवाना हुए अनंत सिंह के हजारों समर्थक

Swatva
Last updated: March 9, 2026 11:06 am
By Swatva 230 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना/बाढ़ : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार के जद(यू) में सदस्यता ग्रहण समारोह में शामिल होने के लिए मोकामा के विधायक अनंत कुमार सिंह के हजारों समर्थक पटना के लिए रवाना हुए। रविवार की सुबह बाढ़ के कारगिल मार्केट से समर्थकों का जत्था “नीतीश कुमार जिंदाबाद, अनंत सिंह जिंदाबाद, निशांत कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाते हुए पटना के लिए रवाना हुआ। समर्थकों का काफिला काफी उत्साह और हर्षोल्लास के साथ राजधानी की ओर कूच कर गया।

- Advertisement -

गौरतलब है कि पिछले कई दिनों से निशांत कुमार के जद(यू) की सदस्यता ग्रहण करने की चर्चाएं चल रही थीं। रविवार को पटना में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर इन अटकलों पर विराम लगा दिया। उनके पार्टी में शामिल होने से कार्यकर्ताओं और समर्थकों में खासा उत्साह देखा जा रहा है। जद(यू) किसान प्रकोष्ठ के प्रदेश नेता मनोज कुमार ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार एक समाजवादी नेता हैं और अपने लगभग 20 वर्षों के शासनकाल में उन्होंने बिहार के हर क्षेत्र में विकास कर राज्य की प्रतिष्ठा बढ़ाई है।

वहीं चेयरमैन संजय कुमार उर्फ गाय माता ने भी मुख्यमंत्री के विकास कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि निशांत कुमार को अपने पिता के विकास मॉडल को आगे बढ़ाने के लिए संगठन में सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए। नगर परिषद उपाध्यक्ष प्रतिनिधि रवि शंकर विद्यार्थी ने बताया कि समर्थक पहले पटना स्थित विधायक अनंत कुमार सिंह के आवास पहुंचेंगे और वहां से सामूहिक रूप से निशांत कुमार के सदस्यता समारोह में शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार ने जिस तरह बिहार में चहुंमुखी विकास किया है, उसी तरह आगे भी राज्य के विकास की गति बनी रहनी चाहिए।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: bihar news, bihari news, अनंत सिंह, निशांत कुमार
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग
बिहारी समाज
जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार
बिहारी समाज
एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी
बिहारी समाज
‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

पति को फंसाने और मुख्य आरोपी को थाने से छोड़ने का आरोप, एसपी से निष्पक्ष जांच की मांग

नवादा : जिले के नारदीगंज थाना क्षेत्र के पड़रिया गांव निवासी स्नेहा…

By Swatva
बिहारी समाज

जिला परिवहन कार्यालय का प्रधान लिपिक गिरफ्तार

नवादा : आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) पटना की टीम ने एक हाईप्रोफाइल…

By Swatva
बिहारी समाज

एसपी ने किया रजौली थाना का निरीक्षण, मौजूदा व्यवस्था और लंबित कांडों की ली जानकारी

नवादा : जिले के बिहार-झारखंड सीमा पर रजौली में पुलिस अधीक्षक अभिनव…

By Swatva
बिहारी समाज

‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा जिला

नवादा : नगर समेत संपूर्ण जिला गणेशोत्सव के रंग में रंगा हुआ…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?