नवादा : जिले के मेसकौर प्रखंड क्षेत्र के रंका जलालपुर गांव के होनहार युवक गौरव कुमार यादव ने UPSC 2025 में 338वीं रैंक हासिल कर IAS के लिए चयनित होकर पूरे क्षेत्र का नाम रोशन किया है। गौरव बचपन से ही मेधावी रहे हैं।
उन्होंने IIT खड़गपुर से बीटेक किया है। वर्ष 2024 में UPSC में 360 वीं रैंक लाकर इंडियन फॉरेस्ट सर्विस (IFS) के लिए चयनित हुए थे और वर्तमान में DFO पद के लिए प्रशिक्षण ले रहे हैं। गौरव कुमार यादव रंका जलालपुर निवासी लखन प्रसाद यादव (PHED हेतु जमीन दाता) के भतीजे हैं। उनकी माता पटना सचिवालय में कार्यरत हैं। उनकी इस सफलता से पूरे क्षेत्र में खुशी का माहौल है और लोगों ने उन्हें बधाई व शुभकामनाएं दी हैं।
भईया जी की रिपोर्ट