By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने अधिकारियों को लगाई फटकार

Swatva
Last updated: March 7, 2026 9:47 pm
By Swatva 250 Views
Share
2 Min Read
SHARE

पटना/बख्तियारपुर : मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को अपने गृह क्षेत्र बख्तियारपुर और अथमलगोला में चल रहे विभिन्न निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने बख्तियारपुर रेलवे ओवरब्रिज, गणेश उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के नए भवन तथा करजान-ताजपुर पुल के निर्माण कार्यों का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने निर्माण कार्यों की गुणवत्ता और काम में हो रही देरी पर नाराजगी जताई तथा संबंधित अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाई।

- Advertisement -

बख्तियारपुर में रेलवे ओवरब्रिज के निर्माण में हो रहे विलंब को लेकर मुख्यमंत्री ने मौके पर मौजूद अधिकारियों से जवाब तलब किया। अधिकारियों ने हाथ जोड़कर क्षमा याचना की और एक महीने के भीतर निर्माण कार्य पूरा करने का भरोसा दिया। इसके बाद मुख्यमंत्री अथमलगोला पहुंचे, जहां उन्होंने करजान-ताजपुर पुल के निर्माण कार्य का निरीक्षण किया। यहां भी उन्होंने निर्माण कार्यों को लेकर असंतोष व्यक्त किया और संबंधित अधिकारियों को समय सीमा के भीतर कार्य पूरा करने का निर्देश दिया।

निरीक्षण के बाद जब मुख्यमंत्री बख्तियारपुर से अथमलगोला की ओर जा रहे थे, तो न्यू बाईपास के पास जद(यू) कार्यकर्ताओं ने बैंड-बाजे के साथ उनका जोरदार स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने “नीतीश कुमार जिंदाबाद” के नारे लगाए और काफिला रोकने की अपील की। कई कार्यकर्ता भावुक होकर वर्ष 2025 से 2030 तक नीतीश कुमार को ही बिहार का मुख्यमंत्री बनाए रखने की मांग करते नजर आए। हालांकि सुरक्षा कर्मियों ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए मुख्यमंत्री के काफिले को भीड़ से सुरक्षित बाहर निकाल लिया।

सत्यनारायण चतुर्वेदी की रिपोर्ट

- Advertisement -
TAGGED: barh, barh khabar, Barh news, बाढ़, बाढ़ खबर, बाढ़ न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों के अधिकार पर चलाया गया है हथौड़ा – महानंद
बिहारी समाज
किसान रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
नीतीश कुमार, इस्तीफा, डेट, बिहार CM, पद, 2 डिप्टी सीएम, जदयू, निशांत, लेशी सिंह
सत्ता के साथ बदला पता, 1-अणे मार्ग छोड़ 7-सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार
लेटेस्ट न्यूज़ बिहारी समाज
मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों के अधिकार पर चलाया गया है हथौड़ा – महानंद
बिहारी समाज
किसान रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को किया गया सम्मानित
बिहारी समाज
नीतीश कुमार, इस्तीफा, डेट, बिहार CM, पद, 2 डिप्टी सीएम, जदयू, निशांत, लेशी सिंह
सत्ता के साथ बदला पता, 1-अणे मार्ग छोड़ 7-सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
लेटेस्ट न्यूज़

रघु राय की फोटोग्राफी के केंद्र में मनुष्य: विनय कुमार

पटना: महान फोटोग्राफर रघु राय द्वारा खींची गई तस्वीरों के केंद्र में…

By Swatva Desk
बिहारी समाज

मोदी सरकार के द्वारा श्रम संहिता लागू कर मजदूरों के अधिकार पर चलाया गया है हथौड़ा – महानंद

अरवल - मजदूर दिवस पर भाकपा माले कार्यालय से विभिन्न मार्ग होते…

By Swatva
बिहारी समाज

किसान रजिस्ट्री में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए अरवल जिला को किया गया सम्मानित

अरवल - पटना में जिला पदाधिकारियों के लिए आयोजित एक महत्वपूर्ण कार्यशाला…

By Swatva
नीतीश कुमार, इस्तीफा, डेट, बिहार CM, पद, 2 डिप्टी सीएम, जदयू, निशांत, लेशी सिंह
बिहारी समाज

सत्ता के साथ बदला पता, 1-अणे मार्ग छोड़ 7-सर्कुलर रोड शिफ्ट होंगे नीतीश कुमार

पटना : बिहार की राजनीति में सत्ता परिवर्तन के बाद अब आवास…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?