नवादा : जिले की वारिसलीगंज पुलिस ने अवैध बालू खनन के खिलाफ पुलिस ने सख्त कदम उठाते हुए बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष पंकज सैनी के नेतृत्व में चलाए गए अभियान में एक ऐसे व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया, जो अवैध खनन कार्य में संलिप्त लोगों को पुलिस की गतिविधियों की सूचना देता था।
जानकारी के अनुसार, उक्त व्यक्ति ने 36 लोगों का एक ग्रुप बना रखा था। इस ग्रुप के सदस्य पुलिस की आवाजाही और छापेमारी की सूचना आपस में साझा करते थे, ताकि अवैध बालू उत्खनन का कार्य निर्बाध रूप से चलता रहे। पुलिस टीम काफी दिनों से इन पर नजर रख रही थी।
कार्रवाई में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया तथा अवैध उत्खनन में शामिल सभी 36 व्यक्तियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई। मौके से अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर बरामद किया गया। थानाध्यक्ष पंकज सैनी ने स्पष्ट किया कि यह कार्रवाई महज शुरुआत है। अवैध खनन के खिलाफ छापेमारी अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
भईया जी की रिपोर्ट