नवादा : अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के आदेशनुसार संगठन सृजन अभियान का आयोजन नरहट एवं हिसुआ के कार्यकताओं का संयुक्त बैठक आदित्य नगर हिसुआ में आयोजित किया गया। अध्यक्षता कॉंग्रेस नरहट प्रखण्ड अध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने किया। उपस्थित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन सृजन अभियान में भाग लेकर कांग्रेस पार्टी की मजबूती को लेकर अपना विचार व्यक्त किया।
कार्यकताओं को जिला प्रभारी जय शंकर पाठक, प्रदेश प्रभारी उमर खान, पूर्व विधायिका नीतू कुमारी ने विस्तार पूर्व सम्बोधित किया। कार्यक्रम में पूर्व जिलाध्यक्ष नरेश सिंह, नवीन पासवान, शैलेन्द्र कुमार, श्रीकांत सिंह, शिवालक यादव, जितेंद्र कुमार, पप्पू सिंह, सोनू रंजन, गोपाल कुमार, विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
भईया जी की रिपोर्ट