अरवल – रमज़ान के पाक महिने में हर साल की तरह इस साल भी अरवल शहर के कलीमुद्दीन शेख के नवनिर्मित माँल में पिछले 19 फरवरी से चल रहें बिशेष नमाज तरावीह जिसमें मजहब ए इसलाम के पाक आसमानी किताब कुरआन शरीफ का जुबानी पाठ किया जाता है, का आज समापन हो गया, रमज़ान के पाक महिने में इस नमाज़ को पढ़ने – सुनने का काफी महत्व है, क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि ऐसा करके मांगी गई हर दुआ हर हाल में अल्लाह पाक कबुल करते हैं. तथा सभी पुण्य में 70 गुना अधिक पुण्य मिलता है।
छह दिन का नमाज ए तरावीह इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी ने बताया कि अरवल शहर के जहानाबाद रोड में गुडू सलेक्शन फेमली मार्ट के उपरी तलले पर मौलाना मोहममद बेलाल साहब ने पाक किताब कुरआन शरीफ को जुबानी सुनाने का काम किया. जिसमें काफी संख्या में अरवल इलाके भर के मुस्लिम समाज के लोगों ने भाग लिया। जिनमें काफी संख्या में लोगों ने भाग लियाऔर शिरकत करके आज अंतिम दिन देश – प्रदेश और अपने जिले अरवल में अमन-चैन व तरक्की के लिए दुआ किया। इंतजामिया कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट निसार अंसारी ने बताया कि पिछले 30 सालों से होते आ रहा है।
विशेष नमाज तरावीह में अरवल के कई गांव के लोग शामिल हुए।इसके तहत अरवल सिपाह, शाही मोहल्ला, वासिलपुर ,फरीदाबाद, मल्हीपट्टी ,न्यू अरवल, मोथा, भवानी, मखदुमपुर, फखरपुर रोहाई, रसीदपुर, बैदराबाद ,ओझविगहा, पचकेसर सहित, अरवल जिले में दुसरे जिले या दुसरे राज्यों के सरकारी या नीजी काम करने वाले लोग काफी संख्या में यहाँ तरावीह की नमाज अदा करने आते हैं।
हर साल की तरह इस साल भी प्रोग्राम के सफल बनाने में इंतेजामिया कमेटी के अध्यक्ष एडवोकेट निसार अख्तर अंसारी के अलावे मो सफीर अंसारी, मो युसुफ, डॉ अख़लाक़ अहमद,मो आरिफ पत्रकार, शहबाज़ अहमद छोटू, सगीर आलम,शमीम अखतर, जावेद अख़्तर, डबबू आलम, फहीम आलम,,रेहान अखतर, मो सुफियान,आकिब निसार, मो सुलेमान,सुफियान का बिशेष योगदान रहा।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट