नवादा : नगर की हृदयस्थली प्रसिद्ध भीड़ भाड़ वाले प्रजातंत्र चौक पर बने निर्मल शौचालय पर अतिक्रमण कार्यों ने कब्जा कर रखा है। ऐसे में शौच करने आने जाने वाले व्यक्ति को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। आसपास के लोगों ने बताया कि शौचालय संचालक द्वारा फुटपाथी दुकानदारों से रुपए उगाही कर ठेला लगाया जाता है जहां दिन में फल का ठेला और शाम होते ही अपने आप दुकान बदल जाता है और वहां बादाम का ठेला लग जाता है।
आसपास के लोगों ने बताया कि दोनों ठेला संचालकों से शौचालय कर्मी द्वारा रुपए लेकर लगवाया जा रहा है उस स्थान पर करीब 30 साल से लस्सी और जूस का दुकान लगाने वाले को हटा दिया गया तब लोगों को लगा था कि इस स्थान पर अब कोई दुकान नहीं लगेगा लेकिन कुछ ही दिन बाद उक्त स्थान पर फिर से दुकान लगना आरंभ हो गया। जब अखबार में इसकी खबर प्रकाशित हुई तो नगर परिषद के पूर्व अध्यक्ष के द्वारा शौचालय संचालक को हिदायत दी गई कि इस स्थान पर आज के बाद कोई दुकान नहीं लगेगा और यहां तक कि कि तरह के खूबसूरत फूल का गमला और फूल लगाया गया था कुछ दिन ही बाद कहां गया फूल और गमला पता नहीं।
कुछ दिनों तक उनके आदेश का असर भी देखा लेकिन बाद में फिर से शौचालय संचालक पैसे की लेन देन में फुटपाथी दुकानदारू को दुकान लगाना शुरू करवा दिया गया। आसपास के फुटपाथ की दुकानदारों का कहना है की जो पैसा देता है उस व्यक्ति को वहां पर दुकान या ठेला लगाने का दिया जाता है। ठेला के लगने से रास्ते से गुजरने वाले राहगीरों को काफी परेशानी उठानी पड़ रही है। अब देखना यह है कि अतिक्रमण हटाने को लेकर प्रशासनिक अधिकारी क्या कार्रवाई करते हैं ? नगर परिषद क्या कार्रवाई करती है?
भईया जी की रिपोर्ट