By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

मैट्रिक परीक्षा नहीं देने पर जान देने वाली बच्ची के कातिलों को सजा दो…सरकार पर बरसी राबड़ी

Amit Dubey
Last updated: February 19, 2026 3:49 pm
By Amit Dubey 318 Views
Share
3 Min Read
राबड़ी, मैट्रिक, परीक्षा, छात्रा, खुदकुशी, हमला, विप
SHARE

मैट्रिक परीक्षा में देरी के कारण एग्जाम हॉल में एंट्री नहीं मिलने के बाद छात्रा ने बीते दिन मसौढ़ी में ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी थी। अब इस मामले ने आज तब तूल पकड़ लिया जब बिहार विधान परिषद में नेता प्रतिपक्ष राबड़ी देवी ने इसको लेकर सरकार पर जोरदार हमला बोला। उन्होंने कहा कि बच्ची की मौत के लिए जो लोग जिम्मेदार हैं, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। उन्होंने मीडिया के सामने नीतीश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि मासूम बच्ची के कातिलों को कानून के कटघरे में खड़ा किया जाना चाहिए। नियम—कानून जनता की सुविधा के लिए बनाए जाते हैं। महज 5 मिनट की देरी पर उस मासूम के कैरियर से यह खिलवाड़ वह किशोर बच्ची सहन नहीं कर पाई। राज्य की सड़कों का क्या हाल है, सभी जानते हैं। जगह—जगह जाम लगा रहता है। ऐसे में देरी होना कोई इतना बड़ा गुनाह नहीं था कि उसे परीक्षा में एंट्री ही नहीं दी जाए।

- Advertisement -

पूर्व सीएम राबड़ी ने खराब कानून-व्यवस्था पर भी राज्य सरकार को घेरा। उन्होंने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि बिहार में कानून-व्यवस्था की स्थिति ठीक नहीं है। 5 मिनट देर क्या हुई, लड़की को परीक्षा देने नहीं दिया गया। जिस वजह से सदमे में आकर उसने अपनी जान दे दी। उन्होंने कहा कि अगर उसको एंट्री दे दी जाती तो क्या हो जाता? पूर्व सीएम ने कहा कि बच्ची ने आत्महत्या जैसा कदम उठा लिया, ये पूरी तरह से सरकार और परीक्षा कराने वाले लोगों की गलती है। जो लोग भी इस घटना के लिए दोषी है, उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई होनी चाहिए। राबड़ी देवी ने कहा कि वह सरकार से मांग करती हैं कि दोषी लोगों पर एक्शन ले और बच्चों को एग्जाम हॉल में जाने से ना रोका जाए।

राबड़ी ने कहा कि परीक्षा में थोड़ा सा लेट हो गया बेटी को तो वो सदमे में आ गई और जाकर रेल से कट गई। ये तो सरकार का दोष है। 5 मिनट देर हो गया तो क्या हो गया? माफ कर देता। घुसा देता परीक्षा हॉल में। उस पर तो कार्रवाई होना चाहिए जो नहीं घुसने दिया। इसके बाद सदन के अंदर राबड़ी देवी ने नीट छात्रा हत्याकांड और शराबबंदी पर भी सरकार को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि बिहार में पूर्ण शराबबंदी है, फिर भी बॉर्डर से शराब कैसे आ रही है? ये सरकार किसी भी सवाल का जवाब नहीं देती है। सदन में विपक्ष को बोलते नहीं दिया जा रहा है, यह सरकार तानाशाही सरकार है।

TAGGED: एंट्री, खुदकुशी, छात्रा, बरसी, मनाही, मैट्रिक परीक्षा, राबड़ी, विधान परिषद, सरकार, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निशांत, सम्राट, बड़े भाई, बिहार, विकास, नई राह
सम्राट बड़े भाई, बिहार को दिखाएंगे विकास की नई राह…निशांत ने दिया बड़ा बयान
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
रक्सौल, सेक्स रैकेट, 4 गिरफ्तार, नाबालिग, नप कार्यालय
रक्सौल में नाबालिग समेत देह व्यापार में शामिल 4 गिरफ्तार, नगर परिषद कार्यालय के पीछे कारोबार
अपराध बिहारी समाज
शराबबंदी, समीक्षा, कुशवाहा, विधायक, माधव आनंद, रालोमो, मुख्यमंत्री, सम्राट,मांग
बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, कुशवाहा के विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट से की मांग
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
सइबर, ठगी, मोतिहारी, इंटरनेशनल, नेटवर्क, भंडाफोड़, पाकिस्तान, नेपाल, कनेक्शन
मोतिहारी में इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान-नेपाल से कनेक्शन
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निशांत, सम्राट, बड़े भाई, बिहार, विकास, नई राह
लेटेस्ट न्यूज़

सम्राट बड़े भाई, बिहार को दिखाएंगे विकास की नई राह…निशांत ने दिया बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने नई सरकार को…

By Amit Dubey
रक्सौल, सेक्स रैकेट, 4 गिरफ्तार, नाबालिग, नप कार्यालय
अपराध

रक्सौल में नाबालिग समेत देह व्यापार में शामिल 4 गिरफ्तार, नगर परिषद कार्यालय के पीछे कारोबार

नेपाल सीमा से सटे बिहार के रक्सौल में पुलिस ने एक सेक्स…

By Amit Dubey
शराबबंदी, समीक्षा, कुशवाहा, विधायक, माधव आनंद, रालोमो, मुख्यमंत्री, सम्राट,मांग
देश-विदेश

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, कुशवाहा के विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट से की मांग

बिहार से नीतीश कुमार के जाते ही उनके ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को…

By Amit Dubey
सइबर, ठगी, मोतिहारी, इंटरनेशनल, नेटवर्क, भंडाफोड़, पाकिस्तान, नेपाल, कनेक्शन
अपराध

मोतिहारी में इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान-नेपाल से कनेक्शन

मोतिहारी में पुलिस ने साइबर ठगी के एक इंटरनेशन रैकेट नेटवर्क का…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?