अरवल -अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा चलाए जा रहे ” संगठन सृजन अभियान” के तहत अरवल जिला कांग्रेस मुख्यालय श्रीकृष्ण आश्रम अरवल में ए आई सी सी पर्यवेक्षक नीतू वर्मा सोयम, पी सी सी पर्यवेक्षक डॉ शशि शेखर प्रसाद एवं सुधीर शर्मा ने संगठन सृजन अभियान के उद्देश्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि कांग्रेस का संगठन कैसे मजबूत हो? संगठन में काम करने वालों को पार्टी में प्रोत्साहन मिलेगा, जिले से कांग्रेस पार्टी मे जो भी जिलाध्यक्ष बनना चाहते हों वे आवेदन करें, कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉक्टर धनंजय शर्मा ने किया।
कार्यक्रम में सभी कार्यकर्ताओं से पार्टी संगठन पर मंतव्य लिया गया. पार्टी संगठन को मजबूत करने पर कार्यकर्ताओं ने खुले रूप से चर्चा किए. बाद में प्रेस कॉन्फ्रेंस किया गया. प्रेस को संबोधित करते हुए पर्यवेक्षिका नीतू वर्मा सोयन ने बहुत सारी बात संगठन के बारे में बताया. तथा लगातार 4 दिनों तक अरवल में रहेंगी तथा सभी प्रखंडों में घुम कर कांग्रेसजन से उनकी बातों को सुनेंगे, तथा उसी अनुरूप फैसला लिया जाएगा. उन्होंने आम कांग्रेसजन को आमंत्रित किया कि जो भी जिलाध्यक्ष बनना चाहते हैं, जो प्रखंड अध्यक्ष बनना चाहते हैं हमारे पास से फार्म ले जाए भरें,
19 फरवरी को कुर्था, बंशी और करपी प्रखंड में संगठन सृजन अभियान का कार्यक्रम है, 21 फरवरी को कलेर एवं अरवल सदर प्रखंड में कार्यक्रम होंगे. कार्यक्रम मे कोषाध्यक्ष निसार अख्तर अंसारी, उपाध्यक्ष कामेश्वर शर्मा, प्रो मदन यादव, संजय कुमार सिंहा, सेजाम खान, अंगेश राजपूत, बुधराम पासवान, नईम अंसारी, जावेद अख्तर, आयुष कुमार, बिरेन्द्र शर्मा, कुनाल कुमार यादव. आमिर निसार सहीत सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट