By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
राजनीति

शराबबंदी और रोहतास में 5 की मौत पर विधानसभा में हंगामा, पक्षपात नहीं करती सरकार : विजय चौधरी

Amit Dubey
Last updated: February 19, 2026 12:28 pm
By Amit Dubey 268 Views
Share
4 Min Read
विधानसभा, हंगामा, शराबबंदी, रोहतास, 5 मौत, विजय चौधरी
SHARE

बिहार विधान मंडल के बजट सत्र का आज 13वां दिन है। सदन की कार्यवाही शुरू होने से पहले विधानसभा परिसार में विपक्ष ने रोहतास में पांच लोगों की संदिग्ध मौत का मामला उठाया और कहा कि इसकी उच्चस्तरीय जांच होनी चाहिए। इसके अलावा एआईएमआईएम और राजद विधायकों ने आरोप लगाया कि बिहार में शराबबंदी पूरी तरह फेल है। लोगों को जहरीली शराब परोसी जा रही है जबकि सरकार इसपर कोई कार्रवाई नहीं कर रही।

Contents
मंत्री के कटौती प्रस्ताव बयान पर ऐतराजभेदभाव नहीं करती सरकार : विजय चौधरीफार्मर आईडी पर कृषि मंत्री ने दिया भरोसा
- Advertisement -

मंत्री के कटौती प्रस्ताव बयान पर ऐतराज

इसके साथ ही विपक्ष ने कटौती प्रस्ताव पर मंत्री अशोक चौधरी के बयान पर भी रोष व्यक्त करते हुए कहा कि इसमें भी सरकार भेदभाव करती है। इसके अलावा आज सदन में एक बार फिर शराबबंदी, कचरा प्रबंधन, फॉर्मर आईडी समेत तमाम मुद्दों पर सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच तकरार देखने को मिली। वहीं सत्ता पक्ष के विधायकों ने सदन के अंदर नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव के विधानसभा से गायब रहने का मामला उठाया।

भेदभाव नहीं करती सरकार : विजय चौधरी

विधानसभा की कार्यवाही शुरू होते ही राजद विधायक कुमार सर्वजीत ने मंत्री अशोक चौधरी का विरोध करते हुए सरकार पर पक्षपात का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि 18 फरवरी को ग्रामीण कार्य विभाग के मंत्री अशोक चौधरी ने बयान दिया है कि जिन विधायकों ने कटौती प्रस्ताव लाया गया है, उनके क्षेत्र में काम नहीं होगा। यह सदन के नियमावली से जुड़ा मामला है। यह गलत है। उन्हें ऐसा नहीं करना चाहिए। इसके बाद विपक्ष के सभी विधायक हंगामा करने लगे। इसपर मंत्री विजय चौधरी ने अशोक चौधरी का बचाव करते हुए कहा कि एनडीए सरकार किसी तरह का पक्षपात नहीं करती है। सीएम नीतीश कुमार की अगुवाई वाली सरकार का 20 साल ट्रैक रिकॉर्ड टेस्टेड है। हमलोग पक्षपात नहीं करते हैं। बिहार की जनता साक्षी करते हैं। कभी कभी सत्ता पक्ष या विपक्ष के विधायक हास्य व्यंग में कुछ बोलते हैं। इसे गंभीरता से लेनी चाहिए। कोई हमलोगों को वोट दे या न दें हमलोगों ने सबके हित में काम किया है। एनडीए सरकार का निरपेक्ष होकर विकास के लिए काम करती है।

फार्मर आईडी पर कृषि मंत्री ने दिया भरोसा

इसके बाद विधानसभा में किसानों के फार्मर रजिस्ट्री आईडी का मामला सत्ता पक्ष के विधायक मंजीत ने उठाया और जानना चाहा कि कब तक किसानों का फार्मर आईडी बन जाएगा। इस पर कृषि मंत्री रामकृपाल यादव ने कहा, जिनके पास भी जमीन के कागजात हैं उनकी तुरंत फॉर्मर आईडी बन रही है। राजस्व भूमि सुधार विभाग के साथ कृषि विभाग संयुक्त रूप से अभियान भी चला रहा है। डोर टू डोर अभियान चल रहा है। कृषि मंत्री ने कहा कि पूरे बिहार के किसानों को मैं भरोसा दिलाता हूं कि, उन्हें प्रधानमंत्री सम्मान निधि योजना या किसी भी योजना के लाभ से वंचित नहीं किया जाएगा। इसके पश्चात बहस में हस्तक्षेप करते हुए उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि कृषि विभाग और राजस्व भूमि सुधार विभाग इस काम में लगे हुए हैं। पहले यह केवल दो प्रतिशत था, लेकिन 2 महीने में 50% किसानों को फार्मर आईडी से जोड़ा गया है, जो कृषि विभाग और राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की बड़ी उपलब्धि है।

- Advertisement -
TAGGED: 5 मौत, रोहतास, विजय चौधरी, विधानसभा, शराबबंदी, हंगामा
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

निशांत, सम्राट, बड़े भाई, बिहार, विकास, नई राह
सम्राट बड़े भाई, बिहार को दिखाएंगे विकास की नई राह…निशांत ने दिया बड़ा बयान
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
रक्सौल, सेक्स रैकेट, 4 गिरफ्तार, नाबालिग, नप कार्यालय
रक्सौल में नाबालिग समेत देह व्यापार में शामिल 4 गिरफ्तार, नगर परिषद कार्यालय के पीछे कारोबार
अपराध बिहारी समाज
शराबबंदी, समीक्षा, कुशवाहा, विधायक, माधव आनंद, रालोमो, मुख्यमंत्री, सम्राट,मांग
बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, कुशवाहा के विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट से की मांग
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
सइबर, ठगी, मोतिहारी, इंटरनेशनल, नेटवर्क, भंडाफोड़, पाकिस्तान, नेपाल, कनेक्शन
मोतिहारी में इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान-नेपाल से कनेक्शन
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

निशांत, सम्राट, बड़े भाई, बिहार, विकास, नई राह
सम्राट बड़े भाई, बिहार को दिखाएंगे विकास की नई राह…निशांत ने दिया बड़ा बयान
लेटेस्ट न्यूज़ देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
रक्सौल, सेक्स रैकेट, 4 गिरफ्तार, नाबालिग, नप कार्यालय
रक्सौल में नाबालिग समेत देह व्यापार में शामिल 4 गिरफ्तार, नगर परिषद कार्यालय के पीछे कारोबार
अपराध बिहारी समाज
शराबबंदी, समीक्षा, कुशवाहा, विधायक, माधव आनंद, रालोमो, मुख्यमंत्री, सम्राट,मांग
बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, कुशवाहा के विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट से की मांग
देश-विदेश बिहारी समाज राजनीति राजपाट
सइबर, ठगी, मोतिहारी, इंटरनेशनल, नेटवर्क, भंडाफोड़, पाकिस्तान, नेपाल, कनेक्शन
मोतिहारी में इंटरनेशनल साइबर ठग गिरोह का भंडाफोड़, पाकिस्तान-नेपाल से कनेक्शन
अपराध बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
निशांत, सम्राट, बड़े भाई, बिहार, विकास, नई राह
लेटेस्ट न्यूज़

सम्राट बड़े भाई, बिहार को दिखाएंगे विकास की नई राह…निशांत ने दिया बड़ा बयान

पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने नई सरकार को…

By Amit Dubey
शराबबंदी, समीक्षा, कुशवाहा, विधायक, माधव आनंद, रालोमो, मुख्यमंत्री, सम्राट,मांग
देश-विदेश

बिहार में शराबबंदी की समीक्षा हो, कुशवाहा के विधायक ने मुख्यमंत्री सम्राट से की मांग

बिहार से नीतीश कुमार के जाते ही उनके ड्रीम प्रोजेक्ट शराबबंदी को…

By Amit Dubey
सम्राट, मोदी, नीतीश, मॉडल, बिहार, सीएम
देश-विदेश

शपथ के बाद बोले सम्राट-‘क्लियर रहिए…यहां नरेंद्र मोदी और नीतीश मॉडल ही चलेगा’

बिहार के सीएम पद की शपथ लेने के फौरन बाद राज्य के…

By Amit Dubey
निशांत, Dy सीएम, मंत्री पद, शामिल नहीं, सम्राट सरकार, वजह
देश-विदेश

न तो Dy सीएम, न ही मंत्री पद! सम्राट सरकार में निशांत क्यों नहीं हुए शामिल?

बिहार में आज बुधवार को नई एनडीए सरकार ने शपथ ले लिया…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?