मुजफ्फरपुर। जिले की कानून व्यवस्था को और अधिक चुस्त-दुरुस्त बनाने तथा अपराध नियंत्रण की दिशा में कड़ा कदम उठाते हुए वरीय पुलिस अधीक्षक (SSP) कांतेश कुमार मिश्रा ने पुलिस विभाग में व्यापक फेरबदल किया है। जारी आदेश के अनुसार, जिले के 8 पुलिस अधिकारियों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है, जिसमें कई थानों के नए प्रभारियों की नियुक्ति शामिल है।
प्रशासनिक दृष्टिकोण से किए गए इस बदलाव में अधिकारियों को उनकी कार्यकुशलता के आधार पर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है। कटरा थाना से हटाकर तुर्की थाने का नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। मोतीपुर थाना (अनुसंधान इकाई) से स्थानांतरित कर कटरा थाने की कमान दी गई है। सदर थाना से अब बरूराज थाने के नए थानाध्यक्ष होंगे। अहियापुर थाना (अनुसंधान इकाई) से अब ब्रहमपुरा थाने के नए प्रभारी होंगे।
मीनापुर थाना से स्थानांतरित कर हथौड़ी थानाध्यक्ष के पद पर तैनात किए गए हैं। अहियापुर थाना (अनुसंधान इकाई) से अब पारू थाने के नए थानाध्यक्ष बनाए गए हैं। फेरबदल के तहत ब्रहमपुरा की वर्तमान थानाध्यक्ष विजय लक्ष्मी और बरूराज के थानाध्यक्ष अभिषेक कुमार मिश्रा को उनके वर्तमान पदों से मुक्त कर दिया गया है। इन दोनों अधिकारियों को अब यातायात थाना की अनुसंधान इकाई में नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
SSP कांतेश कुमार मिश्रा ने बताया कि इस फेरबदल का मुख्य उद्देश्य जिले में बढ़ते अपराध पर लगाम लगाना और लंबित कांडों के अनुसंधान में तेजी लाना है। उन्होंने सख्त निर्देश दिए हैं कि सभी नवनियुक्त अधिकारी तत्काल अपने नए पदस्थापन स्थल पर योगदान दें और स्थानीय स्तर पर शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए सक्रिय पुलिसिंग सुनिश्चित करें।