अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल अमृषा वैस की अध्यक्षता में उद्योग विभाग द्वारा संचालित विभागीय योजनाओं यथा प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम एवं प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के तहत ऋण वितरण कैंप का आयोजन इंडोर स्टेडियम, अरवल में किया गया। इस दौरान प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के अंतर्गत कुल 06 (छः) आवेदकों को 38.33 लाख रु की ऋण स्वीकृति प्रदान की गई, वहीं 06 आवेदकों को 69.69 लाख रु का ऋण वितरण किया गया।
इसी प्रकार, प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्यम उन्नयन योजना के अंतर्गत 12 (बारह) आवेदन पत्रों को स्वीकृत किया गया, जिसमें कुल 137.83 लाख रु की राशि सम्मिलित है। इसके अतिरिक्त 01 (एक) आवेदक को 9 लाख रु का ऋण वितरण किया गया। इस ऋण वितरण कैंप में वरीय उप समाहर्ता (बैंकिंग), महाप्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अग्रणी जिला प्रबंधक, पंजाब नेशनल बैंक अरवल, सहायक उद्योग निदेशक, बिहार, पटना एवं परियोजना प्रबंधक, जिला उद्योग केंद्र, अरवल सहित अन्य बैंक समन्वयक उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट