नवादा : जिले में यातायात नियमों के उल्लंघन पर पुलिस की सख्ती लगातार जारी है। अभियान के दौरान कुल 180 वाहनों की जांच की गई, जिसमें से 126 वाहनों पर चालान काटा गया। इस कार्रवाई में कुल 1 लाख 67 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूला गया। यातायात पुलिस के अनुसार, सबसे अधिक चालान बिना हेलमेट और नो एंट्री उल्लंघन के मामलों में किया गया। नियम तोड़ने वालों पर अलग–अलग धाराओं में जुर्माना लगाया गया।
चालान का विवरण इस प्रकार है—
नो पार्किंग : ₹20,500
नो एंट्री : ₹40,000
बिना हेलमेट : ₹69,000
गलत साइड ड्राइविंग : ₹6,000
बिना ड्राइविंग लाइसेंस : ₹10,000
बिना बीमा (इंश्योरेंस फेल) : ₹22,000
यातायात पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें, हेलमेट पहनें, वैध कागजात साथ रखें और गलत दिशा में वाहन न चलाएं। पुलिस का कहना है कि अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।