नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले के गोविंदपुर प्रखंड मुख्यालय बाजार डीह पर स्थित कब्रिस्तान में मरहूम अब्बू–अम्मी की बरसी के मौके पर अकीदत और एहतराम के साथ क़ुरआन ख़ानी का एहतेमाम किया।
इस दौरान अल्लाह तआला की बारगाह में उनके मग़फ़िरत, रहमत और ऊँचे दर्ज़ात के लिए ख़ास दुआएँ मांगी। क़ुरआन ख़ानी के बाद अपने परिजनों के साथ कब्रिस्तान जाकर अब्बू–अम्मी की मजार पर चादरपोशी की। फूलों और दुआओं के साथ उनकी रूह की शादाबी के लिए फ़ातिहा पढ़ी।
उन्होंने अल्लाह तआला से दुआ कि की मेरे मरहूम अब्बू–अम्मी की मग़फ़िरत फरमाए, उनकी क़ब्र को जन्नत के बाग़ों में से एक बाग़ बनाए और हमें सब्र-ए-जमील अता फरमाए। मौके पर पहुंचे मेहमानों व गरीबों के साथ यतीम बच्चों के बीच वस्त्र व वितरण कर भोजन कराया।
भईया जी की रिपोर्ट