नवादा : जिले के नरहट थाना क्षेत्र में पुलिस का एक घिनौना चेहरा सामने आया है। सूचना के बावजूद पति- पत्नी मिलकर सौतन की हत्या के बावजूद साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जलाने में अपनी ओर से भरपूर मदद करने का प्रयास लेकिन रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार के हस्तक्षेप के बाद शव बरामद कर लिया गया।
जिले के वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के सिमरी डीह गांव के विनोद सिंह पिता रामस्वरूप सिंह का आरोप है कि वहन इंदू देवी की शादी 24 वर्षों पूर्व नरहट थाना क्षेत्र के वेरौटा गांव के स्व मुन्नी सिंह के पुत्र सुरेंद्र सिंह के साथ हुई थी। इस क्रम में एक पुत्री का जन्म हुआ। पुत्री जन्म से नाराज़ सुरेन्द्र ने अपनी मां के कहने पर दूसरी शादी कर ली। दूसरी शादी होते ही प्रताड़ना का दौर शुरू हो गया।
इस बीच ग्रामीणों ने 25 जनवरी को सूचना दी कि वहन की हत्या पीट पीटकर कर दी गयी है शव जलाने की तैयारी की जा रही है।सूचना थानाध्यक्ष को दी गई बावजूद शव को जला साक्ष्य को नष्ट करने का प्रयास किया लेकिन रजौली एसडीपीओ गुलशन कुमार के हस्तक्षेप के बाद शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया गया।
इस बावत विनोद सिंह ने थानाध्यक्ष को आवेदन देकर समुचित कार्रवाई की गुहार लगाई है। बावजूद कार्रवाई तो दूर अबतक जांच तक आरंभ नहीं किये जाने से थानाध्यक्ष की भूमिका संदेह के घेरे में है। और तो और थानाध्यक्ष द्वारा सूचना देने वाले को झूठे मुकदमे में फंसाने की धमकियां दी जा रही है।
भईया जी की रिपोर्ट