By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
देश-विदेश

कांग्रेस ‘हाईकमान’ से शकील अहमद को जान का खतरा, पूर्व कांग्रेसी ने जताई घर पर हमले की आशंका

Amit Dubey
Last updated: January 27, 2026 1:09 pm
By Amit Dubey 89 Views
Share
4 Min Read
खतरा, शकील अहमद, राहुल गांधी, हमला, डर, कांग्रेस
SHARE

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को डरपोक नेता बताने वाले पूर्व केंद्रीय मंत्री और ​कांग्रेस के वरिष्ठ नेता शकील अहमद खान ने बड़ा दावा किया है। उन्होंने यह आशंका जाताई है कि कांग्रेस पार्टी उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला करवा सकती है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए शकील अहमद ने लिखा कि उन्हें कांग्रेस के कुछ साथियों से गुप्त जानकारी मिली है कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने बिहार कांग्रेस और युवा कांग्रेस को निर्देश दिया है कि 27 जनवरी को पुतला दहन के बहाने उनके पटना और मधुबनी स्थित आवास पर हमला किया जाए। शकील अहमद ने इसे लोकतंत्र के सिद्धांतों के खिलाफ बताते हुए कहा कि इस तरह की कार्रवाई पूरी तरह अलोकतांत्रिक है।

Contents
राहुल गांधी डरपोक और असुरक्षित नेताSIR विरोध फेल, सारे अभियान निरर्थक
- Advertisement -

राहुल गांधी डरपोक और असुरक्षित नेता

कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रहे पूर्व केंद्रीय मंत्री शकील अहमद खान ने पिछले कुछ दिनों से लगातार कांग्रेस और पार्टी नेतृत्व पर तीखे हमले किये हैं। कुछ दिन पहले एक निजी समाचार चैनल से बातचीत के दौरान उन्होंने कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को सबसे डरपोक और असुरक्षित नेता बताया था। राहुल गांधी को कटघरे में खड़ा करते हुए शकील अहमद ने कहा था कि वह डरे हुए नेता हैं और कांग्रेस में मजबूत नेतृत्व को पसंद नहीं करते। उन्होंने पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की चर्चा करते हुए कहा कि वो केवल नाम के अध्यक्ष हैं। जबकि सभी बड़े और अहम फैसले राहुल गांधी ही लेते हैं। शकील अहमद ने यह भी कहा कि राहुल गांधी को वरिष्ठ और सीनियर नेताओं के साथ काम करने में परेशानी होती है। क्योंकि उनके साथ काम करने में राहुल गांधी को ‘बॉस वाली फीलिंग’ नहीं मिलती, उनको जहां इस प्रकार की फीलिंग नहीं आती है वो ऐसे नेताओं के साथ काम नहीं करना चाहते और धीरे-धीरे उनसे दूरी बना लेते हैं।

SIR विरोध फेल, सारे अभियान निरर्थक

शकील अहमद ने राहुल गांधी के संविधान बचाओ आंदोलन और उनके SIR मुद्दे के विरोध पर भी तीखा हमला बोला। उन्होंने इन अभियानों को निरर्थक बताते हुए कहा कि इसका जमीनी स्तर पर कोई प्रभाव नहीं दिखा। SIR मुद्दे को लेकर राहुल गांधी को घेरते हुए शकील अहमद ने दावा किया कि यह पूरी तरह से विफल रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि मुस्लिम समाज राहुल गांधी के आरोपों से सहमत नहीं है। शकील अहमद ने आरोप लगाया कि कांग्रेस के कई बड़े नेता मुस्लिम नेताओं और मुसलमानों के साथ सार्वजनिक रूप से तस्वीर खिंचवाने से भी कतराते हैं, क्योंकि उन्हें हिंदू वोट बैंक खिसकने का डर रहता है। शकील अहमद ने यह भी स्पष्ट किया कि वह किसी अन्य राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगे। उन्होंने कहा कि उन्हें कांग्रेस पार्टी से कोई शिकायत नहीं है, उनकी नाराजगी केवल राहुल गांधी से है। वहीं शकील अहमद ने जदयू और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की खुलकर तारीफ भी की।

TAGGED: .कांग्रेस, खतरा, डर, राहुल गांधी, शकील अहमद, हमला
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0
Leave a comment Leave a comment

Leave a Reply Cancel reply

You must be logged in to post a comment.

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गवन के आरोपित को सुनायी गयी सात साल का कारावास और अर्थ दंड की सजा
बिहारी समाज
शिक्षित और सशक्त बेटी ही सशक्त समाज और राष्ट्र की है नीव – शिम्पू कुमारी
बिहारी समाज
नियोजन सह मार्गदर्शन मेला युवाओं के लिए है महत्वपूर्ण मंत्र- मंत्री
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले को लेकर श्रद्धालुओं की सुविधा, सुरक्षा एवं विधि-व्यवस्था पर एसडीएम गरिमा लोहिया ने दिए निर्देश
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
मुजफ्फरपुर, होटल, बाप-बेटा, लटकता शव, कोलकाता, बकाया, वसूली
अपराध

मुजफ्फरपुर के होटल में बाप-बेटे का लटकता मिला शव, कोलकाता से आए थे बकाया वसूलने

मुजफ्फरपुर के अहियापुर थाना क्षेत्र अंतर्गत बैरिया बस स्टैंड के पास स्थित…

By Amit Dubey
CBI, जांच, सिफारिश, NEET छात्रा, हैवानियत, मौत, नीतीश सरकार
अपराध

NEET छात्रा से हैवानियत और मौत की CBI जांच की सिफारिश, सरकार ने आखिर हत्या माना

पटना के शंभू गर्ल्स हॉस्टल में NEET छात्रा के साथ हैवानियत और…

By Amit Dubey
RLM, विधायक, आलोक सिंह, बिहार अध्यक्ष, कुशवाहा
देश-विदेश

RLM में अब सब ठीक, विधायक आलोक सिंह होगे रालोमो के बिहार अध्यक्ष! कुशवाहा करने वाले हैं PC

बिहार में उपेंद्र कुशवाहा की पार्टी राष्ट्रीय लोक मोर्चा (RLM) में अब…

By Amit Dubey
नीतीश, कैबिनेट, सरकारी, सेवक, डिजिटल, प्रतिबंधन, रील, पोस्ट, कमेंट
देश-विदेश

सरकारी कर्मियों के रील, लाइव, कमेंट और पोस्ट पर सख्त डिजिटल प्रतिबंध, नीतीश कैबिनेट का फैसला

बिहार सरकार ने सरकारी कर्मियों के सोशल मीडिया पोस्ट पर अब आचार…

By Amit Dubey
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?