By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
दुर्घटना

रील्स बनाने की सनक में अमृत भारत एक्प्रेस से कट मरे दो किशोर

Amit Dubey
Last updated: January 23, 2026 4:37 pm
By Amit Dubey 150 Views
Share
4 Min Read
रील्स, सनक, अमृत भारत, ट्रेन, 2 किशोर, कट मरे
SHARE

पश्चिम चंपारण के बेतिया में सोशल मीडिया के लिए रील बनाने की सनक ने आज शुक्रवार को दो किशोर बच्चों की जान ले ली। रेलवे ट्रैक के बेहद करीब खड़े होकर वीडियो शूट करना उन्हें इतना भारी पड़ा कि दोनों अमृत भारत ट्रेन की चपेट में आ गए जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। अमृत भारत ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की तरफ जा रही थी। इसी दौरान दो अज्ञात किशोरवय बच्चे मोबाइल से गुलाब नगर रेलवे ढाला एवं साठी स्टेशन के बीच पिलर संख्या 234/31 के पास रील बना रहे थे। इसी दौरान दूसरी पटरी पर भी ट्रेन आ गई। घबराहट में वे पीछे हटे और पहली पटरी पर गुजर रही अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। यह हादसा आज सुबह करीब नौ बजे के आसपास पेश आया। पटरियों पर पड़े दोनों के क्षत—विक्षत शवों को लेकर स्थानीय लोग चले गए। इसीबीच सूचना पर गांव पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया और अनुसंधान शुरू किया।

- Advertisement -

अमृत भारत एक्सप्रेस के पास बना रहे थे वीडियो

मिली जानकारी के अनुसार, अमृत भारत एक्सप्रेस ट्रेन मुजफ्फरपुर से नरकटियागंज की ओर जा रही थी। इसी दौरान दो किशोरवय बच्चे रेलवे ट्रैक के किनारे खड़े होकर रील शूट कर रहे थे। इसी बीच दूसरे ट्रैक पर उल्टी दिशा से अचानक एक ट्रेन नरकटियागंज से मुजफ्फरपुर की ओर आती नजर आई। दो ट्रेनों को आमने-सामने आते देख दोनों बच्चे बुरी तरह घबरा गए। अफरा-तफरी में वे संतुलन नहीं बना सके और अमृत भारत एक्सप्रेस की चपेट में आ गए। तेज गति से दौड़ रही अमृत भारत ट्रेन ने उनके शरीर के टुकड़े कर दिए। ट्रेन की टक्कर इतनी तेज थी कि दोनों युवकों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद आसपास के इलाके में अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन और गांव के लोग मौके पर पहुंच गए। बताया जा रहा है कि इसी दौरान भीड़ का फायदा उठाकर परिजन शवों को अपने साथ लेकर चले गए। इस संबंध में साठी थाना स्टेशन अधीक्षक संतोष कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी जीआरपी बेतिया को दे दी गई है और पूरे घटनाक्रम की जांच की जा रही है। उधर दोनों किशोरों के घर में जैसे ही हादसे की सूचना पहुंची, वहां कोहराम मच गया। दोनों के परिजनों का रो—रोकर बुरा हाल है। रील बनाने के चक्कर में जान गंवाने का बिहार में यह कोई पहला मामला नहीं है। पहले भी कई ऐसी घटनाएं हुईं हैं जिनमें लोग रील्स बनाते हुए अपनी जान गंवा बैठे हैं। रेलवे ने इसे लेकर लोगों को जागरुक करने के लिए कई कदम उठाए हैं और मीडिया ने भी कई मौकों पर लोगों को ऐसा न करने संबंधी जानकारियां दी हैं, लेकिन लोग हैं कि बाज ही नहीं आ रहे।

TAGGED: 2 किशोर, अमृत भारत, कट मरे, ट्रेन, रील्स, सनक
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट
बिहारी समाज
हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश
बिहारी समाज
मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी
बिहारी समाज
उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!
बिहारी समाज

गैस कालाबाजारी की जांच करने पहुंची टीम ने होटल में पकड़ा सेक्स रैकेट

पटना से सटे मोकामा इलाके में अवैध गतिविधियों के खिलाफ प्रशासन ने…

By Swatva
बिहारी समाज

हेडगेवार जयंती, नववर्ष व नवरात्र पर जमुई में वृक्षारोपण, पर्यावरण संरक्षण का संदेश

जमुई, 18 मार्च 2026: गौशाला परिसर, पुरानी बाजार में डॉ. केशव बलिराम…

By Swatva
बिहारी समाज

मुख्यमंत्री ने इशारों में बताया सम्राट चौधरी होंगे उतराधिकारी

नवादा : आईटीआई मैदान में जनसभा को सम्बोधित करते हुए सीएम नीतीश…

By Swatva
बिहारी समाज

उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा आज करेंगे संवाददाताओं से बातचीत

पटना : राज्य की राजनीतिक और प्रशासनिक गतिविधियों के बीच आज राजधानी…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?