Patna : केंद्रीय मंत्री और हम पार्टी के संरक्षक जीतन राम मांझी ने बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि ईडी जांच के दौरान बंगाल के चीफ मिनिस्टर (ममता बनर्जी) ने चोर की तरह जाकर फाइल उठाकर ले गईं। भारत सरकार ने बहुत धैर्य रखा है। अगर हम उस जगह होते तो वहां राष्ट्रपति शासन लागू कराकर उनको शंट कर देते।
दरअसल मीडिया के सवाल कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा, बंगाल के लोग टीएमसी को सबक सिखाएंगे और महाजंगलराज को खत्म कर देंगे। का जवाब देते हुए जीतनराम मांझी ने कहा, “निश्चित रूप से प्रधानमंत्री जी ने बहुत सही बात कही है। बंगाल की मुख्यमंत्री खुद को संविधान से ऊपर सुपर चीफ मिनिस्टर मानती हैं। मांझी ने आगे कहा कि SIR हर जगह हो रहा और वे कहती हैं कि हम नहीं कराएंगे।
वही, दूसरी ओर पटना में नीट की तैयारी कर रही छात्रा की मौत मामले में उन्होंने कहा “प्रदर्शन तब होता है, आंदोलन तब होता है जब सरकार वहां की संवेदनहीन होती है, लेकिन नीतीश कुमार की सरकार संवेदनशील है। जो घटना घटी है दुखद है।” कार्रवाई हो रही है, एसआईटी का गठन हो गया है। सीबीआई अपने स्तर से जांच कर रही है। दोषियों को माफ़ नहीं किया जाएगा।