समाजवादी पार्टी संस्थापक स्वर्गीय मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू और सपा को वर्तमान मुखिया एवं यूपी के पूर्व सीएम अखिलेश यादव के छोटे भाई प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी एवं भाजपा नेत्री अपर्णा यादव से तलाक लेने का एलान किया है। उन्होंने इंस्टाग्राम पर पोस्ट करके यह बात सार्वजनिक की। इस पोस्ट में प्रतीक यादव ने अपनी पत्नी अपर्णा यादव पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने इसमें लिखा कि एक ‘स्वार्थी महिला’ ने उनका परिवार बर्बाद कर दिया है और वे जल्द ही तलाक की प्रक्रिया शुरू करने वाले हैं। इसके साथ ही उन्होंने अपनी मानसिक स्थिति को भी खराब बताते हुए कहा कि इस मुश्किल वक्त में भी उनकी पत्नी को उनकी परवाह नहीं है। अपर्णा यादव को स्वार्थी करार देते हुए प्रतीक ने उनके पारिवारिक रिश्ते खराब करने की बात की और कहा कि अर्पणा केवल फेमस होना चाहती है। वे गंभीर मानसिक स्थिति से गुजर रहे हैं, लेकिन अपर्णा यादव को उनकी कोई परवाह नहीं है।
मुलयम सिंह के छोटे पुत्र प्रतीक ने ‘Never seen such a bad soul’ जैसे कड़े शब्द लिखे। प्रतीक यादव का पोस्ट सामने आने के बाद यूपी में सियासी हलचल मच गई। अपर्णा यादव, जो बीजेपी नेता और उत्तर प्रदेश महिला आयोग की उपाध्यक्ष हैं, और प्रतीक यादव की शादी पहले ही कई राजनीतिक हलचलों का केंद्र रही है। प्रतीक यादव द्वारा अपने @iamprateekyadav नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से की गई पोस्ट पर लिखा गया कि मैं अपर्णा को जल्द से जल्द तलाक देने जा रहा हूं। उन्होंने मेरे परिवार के रिश्ते खराब कर दिए। बस मशहूर और असरदार बनना चाहती हैं। अभी, मेरी मेंटल हेल्थ बहुत खराब है। लेकिन, उन्हें कोई फर्क नहीं पड़ता। क्योंकि उन्हें सिर्फ़ अपनी ही चिंता है। मैं बदकिस्मत था कि मेरी शादी उनसे हुई। हालांकि प्रतीक यादव या फिर अपर्णा यादव के परिजनों ने अभी इस बात की पुष्टि नहीं की है। उनका कहना है कि अपर्णा अभी बाहर हैं। हो सकता है किसी ने सोशल मीडिया अकाउंट हैक कर लिया हो।