पटना : भीषण ठंड और शीतलहर के कारण पिछले कई दिनों से स्कूलों पर लगी पाबंदियां अब लगभग समाप्त हो गई हैं। पटना के जिलाधिकारी (DM) ने जिले के सभी सरकारी और निजी स्कूलों को 17 जनवरी से पूरी तरह खोलने का निर्देश जारी कर दिया है। जारी आदेश के अनुसार सभी स्कूल के क्लास 9 बजे से पहले शुरू नहीं किया जाएगा। और यह समय-सीमा फिलहाल 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। यदि मौसम में और सुधार होता है, तो 20 जनवरी के बाद समय में और ढील दी जा सकती है।
चरणबद्ध तरीके से मिली राहत
बता दें कि जनवरी की शुरुआत में कड़ाके की ठंड को देखते हुए 8वीं कक्षा तक के स्कूलों को 11 जनवरी तक पूरी तरह बंद रखा गया था। इसके बाद प्रशासन ने स्थिति की समीक्षा करते हुए धीरे-धीरे रियायतें दीं, 12 जनवरी से कक्षा 6 से 8 तक की पढ़ाई शुरू हुई, 14 जनवरी से कक्षा 1 से 5 तक के छात्रों को स्कूल आने की अनुमति मिली। और अब 17 जनवरी से अब प्री-प्राइमरी सहित सभी कक्षाओं को सुचारू रूप से चलाने का आदेश दे दिया गया है।
अभिभावकों और शिक्षकों के लिए निर्देश
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि स्कूल प्रबंधन को बच्चों के स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखना होगा। सुबह की कड़ाके की ठंड से बचाने के लिए ही 9 बजे का समय निर्धारित किया गया है। आदेश का उल्लंघन करने वाले शिक्षण संस्थानों पर कार्रवाई की जा सकती है। यह समय-सीमा फिलहाल 20 जनवरी तक प्रभावी रहेगी। यदि मौसम में और सुधार होता है, तो 20 जनवरी के बाद समय में और ढील दी जा सकती है।