नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड सांढ-मंझगवा पंचायत की पंचानपुर गांव की बधार में लगी खलिहान में अचानक आग लग गई। अग्निकांड में करीब तीस हजार नेवारी समेत लगी धान जलकर राख हो गयी। खलिहान में आग की उठती लपटें देख पीड़ित किसान व दर्जनों ग्रामीण खलिहान की ओर दौड़ पड़े। पास में रहे बिजली पम्प सेट के सहयोग से आग बुझाने का प्रयास किया लेकिन तब तक सभी फसल जलकर राख हो गया। पीड़ित किसान कारू राजबंशी पिता स्व बंशी राजबंशी पंचानपुर निवासी ने बताया कि आग लगने का कारण पता नहीं चल सका है।
सूचना पर पंचायत मुखिया प्रतिनिधि दिनेश कुमार यादव अपने समर्थको के साथ घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली तथा पीड़ित किसान को सहयोग राशि देकर सांत्वना देते हुए अंचल अधिकारी भोला जी से बातचीत कर उचित मुआवजा दिलाये जाने का आग्रह किया। पीड़ित किसान ने अंचल कार्यालय में आवेदन, भूमि की रसीद एवं घटना स्थल का फोटो, आधार कार्ड आदि देकर मुआवजा राशि कि मांग की है। बता दें कि आग लगने से घर के बीस परिवार व बारह मवेशी के एक वर्ष का मुँह का निवाला छीन गया है।
भईया जी की रिपोर्ट