नवादा : जिले के सिरदला प्रखंड मुख्यालय के बी आर सी भवन परिसर में प्रखंड के 132 प्रधान शिक्षकों को पिरामिड फाउंडेशन द्वारा प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान पिरामिड फाउंडेशन के शिक्षा स्पोर्ट प्रभारी मयंक कुमार, आशुतोष कुमार तिवारी, समन्वयक समीक्षा पाठक के देखरेख में प्रशिक्षण दिया गया।
शिक्षा विभाग द्वारा जिला को आकांक्षी जिला घोषित होने के पश्चात जिले के सिरदला प्रखंड के विभिन्न विद्यालयों में गुणवतपूर्ण शिक्षा बच्चों को दिलाने को लेकर प्रधान शिक्षक प्रशिक्षण प्राप्त कर विद्यालय के अन्य कार्यरत शिक्षकों को बेहतर गुणवता पूर्ण शिक्षा दिलाएंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी राजनारायण प्रसाद ने किया। मौके पर प्रशिक्षक सह मास्टर ट्रेनर गौतम कुमार, बृजनन्दन कुमार चौधरी, के साथ प्राथमिक विद्यालय व मध्य विद्यालय के सभी प्रधान शिक्षक व शिक्षिकाओं ने प्रशिक्षण प्राप्त किया।
भईया जी की रिपोर्ट