अरवल – जिला पदाधिकारी अरवल, अमृषा बैंस द्वारा कार्यालय प्रकोष्ट में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में लगभग 33 परिवादियों के फरियाद को सुना गया। परिवादियों द्वारा भूमि विवाद, जमाबंदी, परिमार्जन, दाखिल खारिज, अतिक्रमण, मजदूरी, मानदेय भुगतान, मुआबजा, दुर्घटना, राजस्व, आवास योजना, राशन कार्ड, गृह रक्षा वाहिनी, मद्य निषेध, मृत्यु प्रमाण पत्र, भूमि सुधार उप समाहर्ता कार्यालय, उप विकास आयुक्त कार्यालय, अंचलाधिकारी कार्यालय, थाना प्रभारी, शिक्षा विभाग, सामाजिक सुरक्षा, परिवहन विभाग, आपदा विभाग एवं अन्य विभागों से संबंधित मामले थे।
जनता दरबार में विभिन्न क्षेत्रों से आए लोगों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिनमें से अधिकांश का मौके पर ही निष्पादन कर दिया गया। जिला पदाधिकारी द्वारा संबंधित पदाधिकारियों को आवश्यक निदेश दिया गया कि जनता की समस्याओं का समाधान त्वरित और पारदर्शी तरीके से करें। कलेर प्रखण्ड स्थित ग्राम सेम्भुआ निवासी महेश पंडित द्वारा बताया गया कि मैं एक सफाई कर्मी हूँ जो मध्य विद्यालय कोनी, मध्य विद्यालय बेलसार, प्राथमिक विद्यालय कोनी कुटी, प्राथमिक विद्यालय पहलेजा में सफाई का कार्य करता हूँ।
विगत 07 माह से मानदेय की भुगतान नहीं की जा रही है, जिससे काफी दिक्कत हो रही है। सफाई कर्मी की मानदेय राशि भुगतान करवाने की कृपा की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा जिला शिक्षा पदाधिकारी, अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। करपी प्रखण्ड स्थित ग्राम भूआपुर निवासी ललिता देवी द्वारा बताया गया कि मैं विकलांग व्यक्ति हूँ तथा मुझे राशन कार्ड, पेंशन की सख्त जरूरत है। सरकार द्वारा मिलने वाली कोई भी लाभ नहीं मिल रही है. लाभ प्रदान करवाने की कृपा प्रदान की जाए।
इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी करपी, उप विकास आयुक्त अरवल, सामाजिक सुरक्षा कोषांग अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया। रामपुर चौरम थाना स्थित ग्राम तेजपुरा निवासी कंचन देवी द्वारा बताया गया कि मेरी भूमि मौजा बैदराबाद में है, जो कि जमाबंदी के पूर्व रसीद पर रकवा कायम था, जो मेरा ऑनलाईन रसीद पर रकवा गलत कट गया है। जमाबंदी रसीद पर एराजी सुधार करवाने की कृपा की जाए। इस पर जिला पदाधिकारी द्वारा अंचलाधिकारी अरवल को नियमानुसार आवश्यश्क कार्रवाई करने हेतु निदेशित किया गया।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट