वैशाली जिले से एक बेहद दर्दनाक और इंसानियत को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक छात्रा के साथ दो नाबालिग लड़कों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। इस कांड में शामिल दोनों नाबालिग आरोपित टोटो चलाते हैं। बताया जाता है कि इन दोनों लड़कों ने छात्रा को उसके घर के समीप से जबरन मुंह बंद कर अगवा कर लिया और गांव के बाहर ले गए जहां उन्होंने उसके साथ हैवानियत की। घटना के बाद छात्रा किसी तरह अपने घर पहुंची और परिजनों को आपबीती सुनाई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को घटना की जानकारी दी और प्रथमिकी दर्ज कराई। पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए दोनों नाबालिगों को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की आगे छनबीन की जा रही है।
मिली जानकारी के अनुसार यह शर्मनाक घटना वैशाली जिले के सोनपुर से सटे पहलेजा थाना क्षेत्र की है। घटना के संबंध में बताया जा रहा है कि लड़की अपने घर के समीप खड़ी थी तभी दो नाबालिग लड़के आए। दोनों लड़के पीड़िता का मुंह दबाकर उसे जबरन उठा ले गए। सुनसान जगह पर ले जाकर दोनों नाबालिगों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। वहीं घटना को अंजाम दे दोनों नाबालिग फरार हो गए, जिसके बाद लड़की रोती-बिलखती किसी तरह घर पहुंची और परिजनों को हादसे की जानकारी दी। परिजनों ने घटना की सूचना पुलिस थाने में दर्ज करवाई। पुलिस ने भी त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपितों को दबोच लिया और उन्हें रिमांड होम भेज दिया। वहीं लड़की का मेडिकल टेस्ट करवा के बयान दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस इस मामले में आगे की कार्रवाई में जुट गई है।