अरवल – बैदराबाद स्थित भाजपा जिला कार्यालय के अटल बिहारी वाजपेई सभागार में शुक्रवार को भाजपा की ओर से कार्यकर्ता सम्मान समारोह सह आभार कार्यक्रम का आयोजन किया गया।जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी ने किया। कार्यक्रम का उद्देश्य अरवल विधानसभा क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ताओं के योगदान को सम्मानित करना था। समारोह में भाजपा कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए। अरवल विधायक मनोज कुमार ने सभी कार्यकर्ताओं को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया और उनके समर्पण की सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता किसी भी संगठन की रीढ़ होते हैं। उनके प्रयासों से ही संगठन मजबूत बनता है। कार्यकर्ताओं की एकजुटता पर जोर देते हुए उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और सशक्त बनाने का आह्वान किया।
उन्होंने कहा कि भाजपा की मजबूती गांव गांव में इस तरह हो कि विपक्षी का झंडा ढोने के लिए व्यक्ति न मिल सके। अरवल विधानसभा को हर क्षेत्र में सर्वांगीण विकास के लिए मैं प्रतिबद्ध रहूंगा। अरवल विधानसभा की जनता के लिए सदैव कदम से कदम मिलाकर चलूंगा और आपके विश्वास पर खरा उतरने का भरपूर प्रयासरत रहूंगा। चुनाव से पूर्व की बैठकों में विधानसभा चुनाव में बढ़त दिलवाने का संकल्प लिया गया था। उस प्रतिज्ञा को हम कार्यकर्ताओं के बदौलत पूरा करने में सफल हुए।
इसके उपलक्ष्य में सभी मंडल के पदाधिकारी, मोर्चा एवं प्रकोष्ठों के अध्यक्ष, संयोजक तथा सभी पंचायत अध्यक्ष एवं सभी कार्यकर्ताओ को इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में पूर्व एमएलसी प्रो. रामकिशोर सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष रामविनय शर्मा, जयशंकर प्रसाद, ज्योति रंजन, अजय पासवान, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भास्कर कुमार, ओम जयसवाल, विधानसभा प्रभारी राहुल वत्स, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, जिला महामंत्री जितेश सिंह, जिला उपाध्यक्ष सुनीता सिन्हा, संजीत सिंह, गिरेन्द्र कुमार, रामाशीष दास, जिला मंत्री प्रिया कुमारी, गौरव कुमार, कुशवाहा चन्दन, भोला शर्मा, राधिका रमण, वेंकटेश शर्मा, सहित पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
देवेंद्र कुमार की रिपोर्ट