By using this site, you agree to the Privacy Policy and Terms of Use.
Accept
Swatva Samachar
Notification
  • Home
  • देश-विदेश
  • राज्य
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
    • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
  • वीडियो
  • E-Magazine
Font ResizerAa
Swatva SamacharSwatva Samachar
  • देश-विदेश
  • राजपाट
  • खेल-कूद
  • मनोरंजन
  • अपराध
  • अर्थ
  • अवसर
  • आप्रवासी मंच
  • बिहारी समाज
  • मंथन
  • वायरल
  • विचार
  • शिक्षा
  • संस्कृति
  • स्वास्थ्य
Search
  • About us
  • Advertisement
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use
  • Feedback
  • Contact us
Follow US
बिहारी समाज

झारखंड में गिरफ्तार जिले के शराब माफिया की है अकथ कहानी

Swatva
Last updated: December 6, 2025 2:07 pm
By Swatva 182 Views
Share
3 Min Read
SHARE

नवादा : झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में शराब की चोरी के मामले में तीन दिन पूर्व उत्पाद विभाग द्वारा गिरफ्तार किए गए तीन लोगों में एक नाम सबसे अधिक चर्चा में है। शशि कुमार उर्फ शशि सिंह। नवादा निवासी शशि का गिरिडीह में भव्य मकान है। गिरफ्तारी के बाद चौंकाने वाली बात सामने आई है कि शशि खुद को वर्षों से स्पेशल ब्रांच का अधिकारी बताता रहा था और पुलिस महकमे से लेकर आम जनता तक अधिकांश लोग उसे इसी पहचान से जानते थे।

- Advertisement -

शशि करीब डेढ़ दशक से खुद को स्पेशल ब्रांच का कर्मी बताता रहा। कड़क मूंछ, हाथ में डायरी और रौबभरी आवाज उसकी पहचान बन चुकी थी। वीआईपी या वीवीआईपी कार्यक्रमों में स्पेशल ब्रांच की टीम के साथ शशि भी नजर आता था और सुरक्षा जांच करता दिखता था।

पुलिस अधिकारियों के जन्मदिन समारोह से लेकर सीएम और केंद्रीय गृह मंत्री के कार्यक्रमों से पहले स्थलों की जांच तक शशि की कई तस्वीरें उसके सोशल मीडिया अकाउंट में मिली हैं। पुराना परिसदन भवन में तो एक समय उसकी ऐसी पकड़ थी कि कौन किस कमरे में रुकेगा, यह तक वही तय करता था। 2022 में उत्पाद विभाग ने निमियाघाट से बड़े पैमाने पर अवैध शराब जब्त की थी, जिसे पुराने परिसदन भवन स्थित गोदाम में रखा गया था। गोदाम के बगल में शशि वर्षों से एक कमरा लेकर रह रहा था।

पुराना परिसदन भवन के गोदाम का सील किया ताला शशि ने तोड़ा और उसी तरह का एक और ताला लगा दिया। विभाग के कर्मियों को पता ही नहीं चला। इसी ताले को खोलकर वह शराब निकालता, कमरे में रखता और फिर वाहन से बिहार भेज देता था। जांच में सामने आया कि गोदाम से 350 पेटी शराब और बड़ी मात्रा में स्प्रिट गायब है।

- Advertisement -

इस मामले में नगर थाना में शशि के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई। स्पेशल ब्रांच के अधिकारियों ने बताया कि नक्सलवाद के चरम काल में गिरिडीह जैसे अति उग्रवाद प्रभावित क्षेत्र में 10 से अधिक एसपीओ (गुप्तचर) लगाए गए थे। शशि भी इनमें से एक था। स्पेशल ब्रांच की स्ट्रेंथ कम होने के कारण वर्षों तक एसपीओ पर निर्भरता रही। इसी दौरान शशि ने कई अधिकारियों का विश्वास जीत लिया और हर संवेदनशील इलाके व सुरक्षा जांच में शामिल होने लगा। कई अधिकारियों को लगता था कि शशि महत्वपूर्ण खुफिया काम कर रहा है, इसलिए वह वीआईपी कार्यक्रमों के प्रोटोकॉल में भी शामिल हो गया। यही भरोसा बाद में उसकी सबसे बड़ी ‘कवच’ बन गया।

भईया जी की रिपोर्ट 

- Advertisement -
TAGGED: NAWADA, nawada khabar, Nawada news, नवादा, नवादा खबर, नवादा न्यूज
Share This Article
Facebook Twitter Whatsapp Whatsapp LinkedIn Telegram Copy Link
Did like the post ?
Love0
Sad0
Happy0
Sleepy0
Angry0
Dead0
Wink0

हमने पुरानी ख़बरों को आर्काइव में डाल दिया है, पुरानी खबरों को पढ़ने के लिए यहाँ क्लिक कर। Read old news on Archive

Live News

- Advertisement -

Latest News

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -

Like us on facebook

Subscribe our Channel

Popular Post

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी
बिहारी समाज
परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू
बिहारी समाज
माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप
बिहारी समाज
अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 
बिहारी समाज
- Advertisement -
- Advertisement -

Related Stories

Uncover the stories that related to the post!

अनुमंडल में 09 परीक्षा केंद्रों पर शांतिपूर्ण इंटरमीडिएट परीक्षा की पूरी तैयारी

बाढ़(पटना) : अनुमंडल पदाधिकारी गरिमा लोहिया ने बताया कि 02 फरवरी 2026…

By Swatva

परीक्षा के शांतिपूर्ण संचालन हेतु निषेधाज्ञा लागू

नवादा : जिले के रजौली अनुमंडल मुख्यालय में कुल 8 केंद्रों पर…

By Swatva
बिहारी समाज

माघी पूर्णिमा मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भारी भीड़, प्रशासनिक निर्देशों की उड़ाई गई धज्जियां, अवैध वसूली का आरोप

पटना : पावन माघी पूर्णिमा के अवसर पर राजधानी पटना से सटे…

By Swatva
बिहारी समाज

अल्पसंख्यक आयोग सदस्य ने मनायी मां- पिता जी की बरसी, गरीबों को तस्लीम की वस्त्र व भोजन 

नवादा : राज्य अल्पसंख्यक आयोग सदस्य अफरोजा खातुन ने अपने आवास जिले…

By Swatva
Show More
- Advertisement -

About us

पत्रकारों द्वारा प्रामाणिक पत्रकारिता हमारा लक्ष्य | लोकचेतना जागरण से लोकसत्ता के सामर्थ्य को स्थापित करना हमारा ध्येय | सूचना के साथ, ज्ञान के लिए, गरिमा से युक्त |

Contact us: [email protected]

Facebook Twitter Youtube Whatsapp
Company
  • About us
  • Feedback
  • Advertisement
  • Contact us
More Info
  • Editorial Policy
  • Grievance Report
  • Privacy Policy
  • Terms of use

Sign Up For Free

Subscribe to our newsletter and don't miss out on our programs, webinars and trainings.

[mc4wp_form]

©. 2020-2024. Swatva Samachar. All Rights Reserved.

Website Designed by Cotlas.

adbanner
AdBlock Detected
Our site is an advertising supported site. Please whitelist to support our site.
Okay, I'll Whitelist
Welcome Back!

Sign in to your account

Lost your password?